विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra का आज है 20वां दिन, मलप्पुरम जिले में राहुल गांधी किसानों से करेंगे बातचीत

By AgencyEdited By: Dhyanendra Singh Chauhan
Updated: Tue, 27 Sep 2022 02:09 PM (IST)

Bharat Jodo Yatra कांग्रेस की 3570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा है। यह 150 दिन तक चलेगी। यह यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जम्मू-कश्मीर में यह समाप्त होगी। राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।

यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पार्टी कार्यकर्ता
यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पार्टी कार्यकर्ता

मलप्पुरम (केरल), पीटीआई। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को केरल के मलप्पुरम जिले में प्रवेश कर गई हैं। इस यात्रा में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। यह यात्रा राज्य के उत्तरी जिले के पुलमंथोल जंक्शन से सुबह शुरू हुई थी, जो सोमवार को पलक्कड़ जिले के कोप्पम में दिन के लिए समाप्त हुई थी। मंगलवार को इस पद यात्रा के दौरान राहुल गांधी का किसानों से बातचीत करने की संभावना है।

मंगलवार को 14 किलोमीटर की होगी पदयात्रा

जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि 20वें दिन खूबसूरती से सजाए गए एक पुल को पार करते हुए मलप्पुरम जिले में यह भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश हुई है। आज सुबह 14 किलोमीटर की पदयात्रा होगी। दोपहर में राहुल गांधी आसपास के क्षेत्रों के किसानों के साथ बातचीत करेंगे। अभी तक मौसम सुहावना है और आसपास का वातावरण बहुत अच्छा है।

7 सितंबर को शुरू हुई थी यह यात्रा

बता दें कि कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा है। यह 150 दिन तक चलेगी। यह यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जम्मू-कश्मीर में यह समाप्त होगी।

10 सितंबर को केरल में प्रवेश करने वाली यह यात्रा राज्य में 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 1 अक्टूबर को यह यात्रा कर्नाटक में प्रवेश करेगी। इस दौरान यह 19 दिनों में कर्नाटक के सात जिलों को छूएगी।

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के बीच पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चर्चा में है। कांग्रेस की ओर से कई नेताओं के नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल है। इसमें अशोक गहलोत और शशि थरूर के नाम पर खासा चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें : Supreme Court Live Streaming: सुप्रीम कोर्ट की LIVE स्ट्रीमिंग देख सकेंगे लोग, जानें क्या है तरीका और कहां देखें...

यह भी पढ़ें : राजस्‍थान का मुख्‍यमंत्री कौन होगा? ये तय करेगा किसके सिर बंधेगा कांग्रेस अध्‍यक्ष पद का ताज