विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Video: जलेबी, सत्तू का पराठा और लिट्टी चोखा... देखें BJP मुख्यालय में कैसी है तैयारी

Published: Fri, 14 Nov 2025 09:33 AM (IST)

दिल्ली में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की गिनती शुरू होने से पहले, भाजपा मुख्यालय में जश्न की तैयारी ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में आज सुबह से मतों की गिनती शुरू हो गई है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जीत के जश्न के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां बिहार की मशहूर व्यंजन परोसे जाएंगे। एक स्थानीय मिठाई वाले ने बताया कि मिठाई में जेलबी होगी, जबकि मेन कोर्स में सत्तू पराठा और बैंगन का चोखा शामिल है। लिट्टी चोखा भी बनाया जा सकता है। इन तैयारियों से साफ है कि भाजपा को एनडीए की बड़ी जीत की पूरी उम्मीद है।

 

 

'एनडीए की जीत पर भरोसा'

भाजपा के उम्मीदवार और बिहार के मौजूदा मंत्री नितिन नवीन ने एनडीए की जीत पर पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि इस बार 2010 जैसे नतीजे आएंगे और एनडीए 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा। नितिन नवीन ने एएनआई से बातचीत में कहा, "हम सबको भरोसा है कि एनडीए इस बार 2010 जैसा प्रदर्शन करेगा। सरकार बनाएंगे और 200 से अधिक सीटें आएंगी।"

उन्होंने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा कि वह अभी भी 'जंगल राज' की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई है। नितिन नवीन ने कहा, "आरजेडी आज भी जंगल राज का प्रतीक है।"

बांकीपुर सीट पर मुकाबला

नितिन नवीन पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट से चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला आरजेडी की रेखा कुमार और जन सुराज की वंदना कुमारी से है। जन सुराज इस चुनाव में पहली बार मैदान में है। बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग

इस चुनाव में मतदान ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। दूसरे चरण में 69.20 प्रतिशत मतदान हुआ, जो बिहार के इतिहास में सबसे ज्यादा है। दोनों चरणों को मिलाकर कुल 67.13 प्रतिशत वोटिंग हुई। यह 1951 के बाद सबसे ऊंचा मतदान प्रतिशत है। पहले चरण में 65.06 प्रतिशत वोट पड़े थे। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुरक्षा कर्मी पटना, गया और अन्य जगहों पर ड्यूटी के लिए पहुंच चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।