Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP Candidates List: भाजपा ने दूसरी लिस्ट में इन दिग्गजों के नाम, छिंदवाड़ा और धार पर किया फोकस

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 08:30 PM (IST)

    BJP Candidates List कर्नाटक में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी धारवाड़ से चुनाव लड़ेंगे जबकि पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद् ...और पढ़ें

    BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। (File Photo)
    BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। (File Photo)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 72 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। भाजपा की दूसरी लिस्ट में 11 राज्यों के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अनुराग सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, त्रिवेन्द्र सिंह रावत और बसवराज बोम्मई जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।

    भाजपा का मास्टर स्ट्रोक है दूसरी लिस्ट

    भाजपा ने दूसरी लिस्ट से राजनीतिक चौसर की बिसात बिछा दी है। जहां कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से नकुल नाथ को टिकट दी है, वहीं भाजपा ने विवेक बंटी साहू को चुनावी रण में उतारा है। कांग्रेस ने धार से राधेश्याम मुवेल को टिकट दी है, जबकि भाजपा ने धार से महिला उम्मीदवार सावित्री ठाकुर को टिकट देकर मास्टर स्ट्रोक खले दिया है।

    दिल्ली से दो नए उम्मीदवार मैदान में

    भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को उत्तराखंड के गढ़वाल से मैदान में उतारा गया है। दिल्ली में इसने दो नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया को उम्मीदवार बनाया है।

    सूर शाही परिवार को मिली टिकट

    कर्नाटक में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी धारवाड़ से चुनाव लड़ेंगे जबकि पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद्र शिमोगा से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की युवा शाखा के प्रमुख तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से फिर से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मैसूर शाही परिवार के यदुवीर कृष्णदत्त वाडियार ने मैसूर सीट पर प्रताप सिम्हा की जगह भाजपा उम्मीदवार बनाया है।

    खबरें और भी

    बता दें कि इससे पहले 2 मार्च को भारतीय जनता पार्टी ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। वहीं कांग्रेस ने 8 मार्च को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट 12 मार्च को जारी की गई थी। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आने के एक दिन बाद 13 मार्च को भाजपा ने भी अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।

    यह भी पढ़ें: BJP Candidate List 2024: वाराणसी से मोदी, गांधीनगर से लड़ेंगे शाह; भाजपा की पहली लिस्ट से बदल जाएंगे राजनीतिक समीकरण