स्मृति-राजे की वापसी, दक्षिण और पूर्व के चेहरों को मौका... 2027 के रण से पहले भाजपा की नई टीम का एलान
भाजपा ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की है। इस फेरबदल में स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री और वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का किया एलान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2027 में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का एलान किया है। इस संगठनात्मक फेरबदल में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
नई टीम में इन दोनों दिग्गजों की एक बड़ी संगठनात्मक वापसी माना जा रहा है। इसके साथ ही इस नई टीम में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है।
राम माधव और मनप्रीत बादल बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
इस नई सूची में राम माधव, तीरथ सिंह रावत, बैजयंत जय पांडा, और मनप्रीत सिंह बादल जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राम माधव की पार्टी संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में वापसी हुई है।
वहीं विनोद तावड़े और सुनील बंसल जैसे प्रमुख चेहरे भी संगठन की नई टीम में बरकरार रखे गए हैं। इसी तरह अनिल बलूनी मीडिया इंचार्ज के पद पर बने रहेंगे। बीएल संतोष संगठन महासचिव के पद पर ही रहेंगे।
अमित मालवीय की हुई छुट्टी
आईटी सेल टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। आईटी सेल के हेड अमित मालवीय को हटाया गया है। अमित लंबे समय से बीजेपी आईटी सेल के हेड थे। अब उनकी जगह दीपक महस्के को सोशल मीडिया हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई टीम में पीयूष गोयल को जगह
इसके साथ ही नई टीम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को जगह मिली है। उन्हें कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले राजेश अग्रवाल इस पद पर थे। वहीं तरुण चुग मुख्यालय प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
लंबे समय तक मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष रहे वीडी शर्मा को भी इस टीम में शामिल किया गया है। उन्हें सभी इकाईयों का कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
महिलाओं को भी मौका
इसके साथ ही नितिन नवीन की नई टीम में बड़ी संख्या में महिलाओं को भी मौका दिया गया है। उनकी नई टीम में 12 महिलाओं को शामिल किया गया है।
यह पूरा फेरबदल आगामी 2027 के राज्य विधानसभा चुनावों और पार्टी के अगले चुनावी मिशन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
यहां देखें पूरी लिस्ट
| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | ||
|---|---|---|
| क्र. | नाम | राज्य |
| 1 | वसुंधरा राजे सिंधिया | राजस्थान |
| 2 | तीरथ सिंह रावत | उत्तराखंड |
| 3 | राम माधव | दिल्ली |
| 4 | बैजयंत जय पांडा | ओडिशा |
| 5 | डी. पुरंदेश्वरी | आंध्र प्रदेश |
| 6 | रेखा वर्मा | उत्तर प्रदेश |
| 7 | वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी | गुजरात |
| 8 | (डॉ.) भारती प्रविण पवार | महाराष्ट्र |
| 9 | सरदार मनप्रीत सिंह बादल | पंजाब |
| 10 | लाल सिंह आर्य | मध्य प्रदेश |
| 11 | प्रो. एस. नागराज | कर्नाटक |
| 12 | प्रो. तारिक़ मंसूर | उत्तर प्रदेश |
| 13 | मती (डॉ.) मधुचंद कर | पश्चिम बंगाल |
| राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) | ||
|---|---|---|
| क्र. | नाम | राज्य |
| 1 | बी.एल. संतोष | दिल्ली |
| राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) | ||
| 1 | शिवप्रकाश | मुंबई |
| 2 | सौदान सिंह | चंडीगढ़ |
| राष्ट्रीय महामंत्री | ||
|---|---|---|
| क्र. | नाम | राज्य |
| 1 | विनोद तावड़े | महाराष्ट्र |
| 2 | सुनील बंसल | दिल्ली |
| 3 | बिप्लव कुमार देब | त्रिपुरा |
| 4 | स्मृति ईरानी | उत्तर प्रदेश |
| 5 | डॉ. सतीश पूनिया | राजस्थान |
| 6 | गजेंद्र पटेल | मध्य प्रदेश |
| 7 | हरीश द्विवेदी | उत्तर प्रदेश |
| 8 | संजय भाटिया | हरियाणा |
| राष्ट्रीय मंत्री | ||
|---|---|---|
| क्र. | नाम | राज्य |
| 1 | कविता पाटीदार | मध्य प्रदेश |
| 2 | के. सुरेंद्रन | केरलम् |
| 3 | डॉ. भोला सिंह | उत्तर प्रदेश |
| 4 | डॉ. प्रदीप वर्मा | झारखंड |
| 5 | जगदीश ईश्वरभाई पटेल | गुजरात |
| 6 | डॉ. संदीप पाठक | दिल्ली |
| 7 | फांग्नोन कोन्याक | नागालैंड |
| 8 | संगीता यादव | उत्तर प्रदेश |
| 9 | अनिल एंटनी | केरलम् |
| 10 | डॉ. एम. वेंकटेशन | तमिलनाडु |
| 11 | मनोज तिग्गा | पश्चिम बंगाल |
| 12 | सिद्धार्थ शंभु | बिहार |
| 13 | डॉ. स्वदेश सिंह | दिल्ली |
| 14 | सुगांका देव बर्मन | असम |
| 15 | रोहन गुप्ता | गुजरात |
| 16 | जय प्रकाश | दिल्ली |
| राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष | ||
|---|---|---|
| क्र. | नाम | राज्य |
| 1 | पीयूष गोयल | महाराष्ट्र |
| राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष | ||
| 1 | राजेश मंगल | राजस्थान |
| राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी | ||
|---|---|---|
| क्र. | नाम | राज्य |
| 1 | तरुण चुघ | पंजाब |
| राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री | ||
| 1 | महेंद्र पांडे | उत्तराखंड |
| नार्थ ईस्ट संयोजक | ||
|---|---|---|
| क्र. | नाम | राज्य |
| 1 | डॉ. संबित पात्रा | ओडिशा |
| नार्थ ईस्ट सह-संयोजक | ||
| 1 | राजीव बब्बर | दिल्ली |
| प्रकोष्ठ संकुल संयोजक | ||
|---|---|---|
| क्र. | नाम | राज्य |
| 1 | विष्णु दत्त शर्मा | मध्य प्रदेश |
| प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक | ||
| 1 | ऋतुराज सिन्हा | बिहार |
| 2 | विष्णु वर्धन रेड्डी | आंध्र प्रदेश |
| मोर्चा अध्यक्ष | |||
|---|---|---|---|
| क्र. | मोर्चा | नाम | राज्य |
| 1 | युवा मोर्चा | डॉ. हेमांग जोशी | गुजरात |
| 2 | महिला मोर्चा | रूप कुमारी चौधरी | छत्तीसगढ़ |
| 3 | ओबीसी मोर्चा | अमरपाल मौर्य | उत्तर प्रदेश |
| 4 | किसान मोर्चा | बंसीलाल गुर्जर | मध्य प्रदेश |
| 5 | एससी मोर्चा | शिवेश कुमार राम | बिहार |
| 6 | एसटी मोर्चा | डॉ. मन्नालाल रावत | राजस्थान |
| 7 | अल्पसंख्यक मोर्चा | कुंवर बासित अली | उत्तर प्रदेश |
| मीडिया संयोजक | ||
|---|---|---|
| क्र. | नाम | राज्य |
| 1 | अनिल बलूनी | उत्तराखंड |
| मीडिया सह संयोजक | ||
| 1 | आशीष ऊषा अग्रवाल | मध्य प्रदेश |
| 2 | प्रदीप भंडारी | दिल्ली |
| 3 | सिद्धार्थ यादव | दिल्ली |
| सोशल मीडिया संयोजक | ||
|---|---|---|
| क्र. | नाम | राज्य |
| 1 | दीपक म्हस्के | छत्तीसगढ़ |
| सोशल मीडिया सह संयोजक | ||
| 1 | प्रीति गांधी | महाराष्ट्र |
| 2 | शिवानंद द्विवेदी | दिल्ली |
| 3 | आलोक भट्ट | उत्तराखंड |
| 4 | अरुण यादव | हरियाणा |

