विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा ने बनाए पर्यवेक्षक, कब होगा इन राज्यों में नए सीएम के नाम का एलान?

By Versha SinghEdited By: Versha Singh
Published: Fri, 08 Dec 2023 11:32 AM (IST)Updated: Fri, 08 Dec 2023 11:56 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी ने आज राजस्थान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लिए अपने पर्यवेक्षकों का एलान कर दिया है। जिसमें ...और पढ़ें

बीजेपी ने नियुक्त किए मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक
बीजेपी ने नियुक्त किए मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लिए अपने पर्यवेक्षकों का एलान कर दिया है। जिसमें राजस्थान के लिए भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडेय और विनोद तावड़े के नामों को शामिल किया है। 

वहीं, भाजपा ने मध्य प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, के. लक्ष्मण और आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

वहीं, भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक के पद के लिए नियुक्त किया है। 

भाजपा ने शुक्रवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए क्रमशः वरिष्ठ नेताओं राजनाथ सिंह, मनोहर लाल खट्टर और अर्जुन मुंडा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

नए विधायक दल के नेताओं का तीन राज्यों का मुख्यमंत्री बनना तय है।

पार्टी के एक बयान के मुताबिक, राजनाथ सिंह के अलावा पार्टी नेता सरोज पांडे और विनोद तावड़े को भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर राजस्थान भेजा जा रहा है।

इसी तरह, खट्टर के अलावा पार्टी नेता के लक्ष्मण और आशा लाकड़ा को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मध्य प्रदेश भेजा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के लिए मुंडा के अलावा एक अन्य केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पार्टी नेता दुशवंत कुमार गौतम को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भेजा जा रहा है।

हाल ही में हुए तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने जीत हासिल की है। 

यह भी पढ़ें- Rajasthan New CM: राजस्थान के सीएम का जल्द हो सकता है एलान, बीजेपी आज करेगी पर्यवेक्षकों का एलान!

यह भी पढ़ें- Ethics Committee Report: 'मां दुर्गा आ गई हैं, अब देखूंगी' महुआ मोइत्रा का सरकार पर हमला; लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।