Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election Result 2024: ये हैं वो 5 राज्य जहां से BJP के लिए बुरी खबर! चौथे वाले पर तो किसी को यकीन नहीं था

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 03:05 PM (IST)

    चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों के अनुसार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 43 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है जबकि समाजवादी पार्टी 36 सीटों पर आगे चल ...और पढ़ें

    ये हैं वो 5 राज्य जहां से BJP के लिए बुरी खबर! (File Photo)
    ये हैं वो 5 राज्य जहां से BJP के लिए बुरी खबर! (File Photo)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा की 542 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। दोपहर 1 बजे तक आए रुझानों के अनुसार, NDA को 300 से अधिक सीटें मिलती दिख रही है, लेकिन 2019 के मुकाबले एनडीए को काफी नुकसान होता देख रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में इंडी गठबंधन एनडीए से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। जानिए लोकसभा चुनाव में उन 10 राज्यों के बारे में जहां फंसती नजर आ रही BJP

    उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम

    उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर देश ही नहीं दुनिया की भी निगाहें टिकी हुई हैं। 2014 और 2019 में प्रचंड जीत के बाद 2024 में भाजपा केवल 37 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि इंडी गठबंधन 42 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

    बिहार लोकसभा चुनाव परिणाम

    बिहार में रुझानों के दौरान बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। यहां भाजपा की कई सीटें फंस गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में जेडीयू 15 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 13 और आरजेडी को केवल 3 सीटें मिलती दिख रही है।

    महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव परिणाम

    एनडीए ने महाराष्ट्र में बड़ी जीत का दावा किया था, लेकिन यहां भी पेच फंसता नजर आ रहा है। एनडीए 21 और महाविकास अघाड़ी 25 सीटों पर आगे है। भाजपा 15 और शिंदे गुट 6 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस 7, शिवसेना उद्धव गुट 10 और एनसीपी (शरद पवार गुट) 8 सीटों पर आगे चल रहा है।

    खबरें और भी

    राजस्थान लोकसभा चुनाव परिणाम

    राजस्थान में हर बार की तरह सीटों पर खेला हो रहा है। राजस्थान की 25 सीटों में से भाजपा 14 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं और कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि तीन सीटें अन्य के खाते में जाती दिख रही है।

    हरियाणा लोकसभा चुनाव परिणाम

    हरियाणा में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक इंडी गठबंधन को 5 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि भाजपा को 4 सीटें मिलती दिख रही है।

    यह भी पढ़ें: Modi के ये 6 मंत्री अपने ही गढ़ में हो रहे धराशायी, UP में चल रही 'साइकिल'; Bihar में नीतीश का जलवा बरकरार