Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हम राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति के लिए निकले हैं..', PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए बताया अगले 100 दिनों का प्लान

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 18 Feb 2024 03:57 PM (IST)

    BJP National Convention बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को ल ...और पढ़ें

    बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन को पीएम मोदी ने किया संबोधित। (फोटो एएनआई)
    बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन को पीएम मोदी ने किया संबोधित। (फोटो एएनआई)

    HighLights

    1. बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन।
    2. बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन को पीएम मोदी ने किया संबोधित।
    3. देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही INDI गठबंधन- अमित शाह

    एएनआई, नई दिल्ली। BJP National Convention: बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है।पीएम मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आज 18 फरवरी है और इस कालखंड में जो युवा 18 वर्ष के पड़ाव पर पहुंचें हैं, वो देश की 18वीं लोकसभा का चुनाव करने वाले हैं। अगले 100 दिन हम सबको जुट जाना है। हर नए वोटर, हर लाभार्थी, हर वर्ग, समाज, पंथ, परंपरा सबके पास पहुंचना है।

    NDA गठबंधन ने देखा है विकसित भारत का सपना- पीएम मोदी

    पीएम ने विपक्षी दलों पर हमला बोला। उन्होंने कहा- 'हमारे विपक्ष के दल भले ही योजनाओं को पूरा करना न जानते हों, लेकिन झूठे वादे करने में इनका कोई जवाब नहीं है। आज एक वायदा करने से ये सारे राजनीतिक दल घबराते हैं। वो वादा है विकसित भारत का और ये हमारा वादा है। सिर्फ और सिर्फ भाजपा और NDA गठबंधन ने ही इसका सपना देखा है। हम 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए काम कर रहे हैं।'

    'हम राजनीति के लिए नहीं राष्ट्रनीति के लिए निकले हैं'

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हम राजनीति के लिए नहीं राष्ट्रनीति के लिए निकले हैं। जिन लोगों को किसी ने नहीं पूछा, हमने उन्हें सिर्फ पूछा ही नहीं बल्कि उन्हें पूजा भी है। आज विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे है। NDA को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 का मील का पत्थर पार करना ही होगा।'

    'मोदी पर झूठे आरोप ही कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा'

    उन्होंने कहा- 'कांग्रेस इतनी हताश हो गई है कि उसमें सैद्धांतिक और वैचारिक विरोध का साहस भी नहीं बचा। इसलिए गाली-गलौच और मोदी पर झूठे आरोप ही उनका एकमात्र एजेंडा बन गया है। मैं अपने सुख वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं बीजेपी सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा हूं। मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं।'

    खबरें और भी

    'राम मंदिर का निर्माण करके सदियों का इंतजार खत्म किया'

    पीएम ने कहा कि जो काम सदियों से लटके थे, हमने उनका समाधान करने का साहस करके दिखाया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करके हमने पांच सदियों का इंतजार खत्म किया है। गुजरात के पावागढ़ में 500 साल बाद धर्म ध्वजा फहराई गई है। सात दशक बाद हमने करतारपुर साहिब राहदारी खोली है। सात दशक के इंतजार के बाद देश को आर्टिकल 370 से मुक्ति मिली है।

    पीएम ने कहा कि युवा ऊर्जा से भरा हुआ भारत आज अपने लिए लक्ष्य कर रहा है और जो लक्ष्य तय करता है वह उसे प्राप्त भी करता है। हम 2029 में भारत में यूथ ओलम्पिक की तैयारी कर रहे हैं और 2036 में भारत ओलम्पिक खेलों की मेजबानी करे, इसके लिए हम काम कर रहे हैं।

    इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 75 साल में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखें हैं।

    'देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही INDI गठबंधन'

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'INDI गठबंधन और कांग्रेस पार्टी इस देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही है। उन्होंने देश के लोकतंत्र को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण, जातिवाद से रंग दिया। परिवारवादी पार्टियां इस तरह की लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं करने में लगी रही कि कभी भी जनमत स्वतंत्र रूप से उभर कर न आए। PM मोदी ने 10 साल में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण और जातिवाद को समाप्त कर विकास किया।'

    पीएम मोदी के 10 वर्षों में हुआ हर व्यक्ति का समग्र विकास- अमित शाह

    अमित शाह ने राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा कि 75 सालों में देश में हर सरकार ने अपने समय पर समयानुकूल विकास करने का प्रयास किया है, लेकिन आज मैं बिना किसी कन्फ्यूजन के कह सकता हूं कि समग्र विकास, हर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति का विकास करने का काम केवल पीएम मोदी के 10 वर्षों में हुआ है।

    राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना हैं सोनिया का लक्ष्य- शाह

    अमित शाह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- 'राजनीति में INDI गठबंधन का मकसद क्या है? PM मोदी आत्मनिर्भर भारत, 2047 के भारत का लक्ष्य रखते हैं। सोनिया गांधी का लक्ष्य राहुल गांधी को PM बनाना, पवार साहब का लक्ष्य बेटी को CM बनाना, ममता दीदी का लक्ष्य भतीजे को CM बनाना, स्टालिन का लक्ष्य बेटे को CM बनाना, लालू यादव का लक्ष्य बेटे को CM बनाना, उद्धव ठाकरे का लक्ष्य बेटे को CM बनाना और मुलायम सिंह यादव तो बेटे को CM बनाकर ही गए। जिनका लक्ष्य परिवार के लिए सत्ता हथियाना हो वह क्या गरीब का कल्याण करेगा?'

    'नरेंद्र मोदी ही फिर से बनेंगे प्रधानमंत्री'

    भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अमित शाह ने कहा, 'इस अधिवेशन के बाद 2047 का भारत कैसा होगा इसका PM मोदी का संदेश लेकर हम हर चुनाव क्षेत्र में जाएंगे। पूरे देश में कही संशय नहीं है, देश ने तय किया है कि PM मोदी ही फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।'

    यह भी पढ़ें- 'लोकसभा चुनाव में हर सीट पर BJP का केवल एक ही उम्मीदवार', राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम मोदी ने क्यों कही ये बात

    'राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है NDA'

    शाह ने कहा- 'मैं आज आप सबके माध्यम से भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव में दो खेमें आमने-सामने हैं। एक तरफ है नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA का गठबंधन और दूसरा है कांग्रेस के नेतृत्व में सारी परिवारवादी पार्टियों का घमंडिया गठबंधन। ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है और भाजपा एवं NDA गठबंधन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है।'

    राष्ट्रीय अधिवेशन में हुआ राम मंदिर का जिक्र

    इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया। उन्हेंने कहा- '9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का गठन किया और इसके परिणामस्वरूप, राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चला और सिर्फ 4 वर्षों में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

    आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का माला पहनाकर अभिनंदन किया।

    यह भी पढ़ें- गरीब कल्याण, विकास के काम और राम पर केंद्रित होगा BJP का चुनावी अभियान, जेपी नड्डा ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां