Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP ने कसी कमर, जेपी नड्डा ने बनाई अपनी नई टीम; रमन सिंह-वसुंधरा राजे बने उपाध्यक्ष

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sat, 29 Jul 2023 11:37 AM (IST)

    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP ने कमर कस ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम का एलान किया। इसमें रमन सिंह और वसुंधरा र ...और पढ़ें

    13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ मंत्री और 13 सचिव... 2024 से पहले नड्डा की नई टीम में किसे-किसे मिली जगह
    13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ मंत्री और 13 सचिव... 2024 से पहले नड्डा की नई टीम में किसे-किसे मिली जगह

    HighLights

    1. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम का किया एलान
    2. 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ राष्ट्रीय महामंत्री और 13 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए
    3. वसुंधरा राजे, रमन सिंह और रघुबर दास को बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

    नई दिल्ली, जागरण डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 (2024 Lok Sabha Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bhatiya Janata Party) ने कमर कस ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शनिवार को अपनी नई टीम का एलान किया। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh), राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास (Raghubar Das) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय (Bandi Sanjay) और  सांसद राधामोहन अग्रवाल को महामंत्री बनाया गया है।

    13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री

    नड्डा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही, 13 राष्ट्रीय सचिव भी बनाए गए हैं।

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

    1. डॉ. रमन सिंह, विधायक (छत्तीसगढ़)
    2. वसुंधरा राजे, विधायक (राजस्थान)
    3. रघुबर दास (झारखंड)
    4. बैजयंत पांडा (ओडिशा)
    5. सरोज पाण्डेय, सांसद (छत्तीसगढ़)
    6. रेखा वर्मा, सांसद (उत्तर प्रदेश)
    7. डी.के. अरुणा (तेलंगाना)
    8. एम. चौबा एओ (नगालैंज)
    9. अब्दुल्ला कुट्टी (केरल)
    10. लक्ष्मीकांत बाजपेई, सांसद (उत्तर प्रदेश)
    11. लता उसेंडी (छत्तीसगढ़)
    12. तारिक मंसूर, विधान परिषद सदस्य (उत्तर प्रदेश)

    राष्ट्रीय महामंत्री

    1. अरुण सिंह, सांसद (उत्तर प्रदेश)
    2. कैलाश विजयवर्गीय (मध्य प्रदेश)
    3. दुष्यंत कुमार गौतम (दिल्ली)
    4. तरुण चुग (पंजाब)
    5. विनोद तावड़े (महाराष्ट्र)
    6. सुनील बंसल (राजस्थान)
    7. संजय बंदी, सांसद (तेलंगाना)
    8. राधा मोहन अग्रवाल, सांसद (उत्तर प्रदेश)

    राष्ट्रीय सचिव

    1. विजया राहटकर (महाराष्ट्र)
    2. सत्या कुमार (आंध्र प्रदेश)
    3. अरविंद मेनन (दिल्ली)
    4. पंकजा मुंडे (महाराष्ट्र)
    5. नरेन्द्र सिंह रैना (पंजाब)
    6. डॉ. अल्का गुर्जर (राजस्थान)
    7. अनुपम हाजरा (पश्चिम बंगाल)
    8. ओमप्रकाश धुर्वे (मध्य प्रदेश)
    9. ऋतुराज सिन्हा (बिहार)
    10. आशा लाकड़ा (झारखंड)
    11. कामख्या प्रसाद तासा (असम)
    12. सुरेन्द्र सिंह नागर (उत्तर प्रदेश)
    13. अनिल अटोनी (केरल)

    राजेश अग्रवाल बने कोषाध्यक्ष

    बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। वहीं, शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के राजेश अग्रवाल को दी गई है। वहीं, उत्तराखंड के नरेश बंसल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।