Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'भारत जोड़ो नहीं, INDIA जोड़ो यात्रा निकालें राहुल गांधी' बीजेपी ने क्यों दी कांग्रेस नेता को ये सलाह?

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 12:48 PM (GMT+05:30)

    पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने विधायक के आवास पर छापेमारी की और गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

    बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है (फाइल फोटो)
    बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा को पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। नारकोटिक्‍स ड्रग्‍स एंड साइकोट्रोपिक सब्‍सटेंस एक्‍ट (एनडीपीएस) मामले में पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक के घर पर छापा मारा था। छापेमारी के बाद विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी के बाद इस पर सियासत भी हो रही है। इसी को लेकर बीजेपी ने इंडिया गठबंधन पर तंज कसा है।

    INDIA जोड़ो यात्रा निकालें राहुल गांधी: बीजेपी

    बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने AAP और कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। पूनावाला ने कहा कि AAP को कार्रवाई करने में इतनी देरी क्यों लग रही थी। मुझे लगता है कि कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के बयान के बाद ये कार्रवाई हुई है।

    कांग्रेस ने कहा कि वो पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मुझे लगता है कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा को छोड़कर INDIA जोड़ो यात्रा शुरू करनी चाहिए।

    क्या था प्रताप सिंह बाजवा का बयान?

    दरअसल, प्रताप सिंह बाजवा ने बीते सोमवार को बड़ा दावा किया था। बाजवा ने कहा था कि AAP के 32 विधायक मेरे संपर्क में हैं। लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी 13 सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी।

    ये भी पढ़ें:

    Sukhpal Khaira Arrest: कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा गिरफ्तार, 9 साल पुराने ड्रग्स केस में हुई छापेमारी

    खबरें और भी