बंगाल जीत का 'वेटिंग पीरियड': राज्यसभा में भाजपा को 2029 से पहले नहीं मिलेगा चुनावी जीत का फायदा
बंगाल में भाजपा की शानदार जीत से निकट भविष्य में राजग गठबंधन को राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में मदद मिलने की संभावना नहीं है। ...और पढ़ें

भाजपा को बंगाल में जीत का राज्यसभा में निकट भविष्य में नहीं मिलेगा कोई लाभ (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
उच्च सदन में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के हैं 149 सदस्य
बंगाल में अगस्त 2029 में होने हैं राज्यसभा चुनाव
पीटीआई, नई दिल्ली। बंगाल में भाजपा की शानदार जीत से निकट भविष्य में राजग गठबंधन को राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में मदद मिलने की संभावना नहीं है।
244 सदस्यों वाले उच्च सदन में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन के 149 सदस्य हैं जो दो-तिहाई बहुमत के आंकड़े 163 से 14 कम है।
राजग के 149 सदस्यों में से 113 सदस्य भाजपा के हैं। बंगाल में राज्यसभा चुनाव अगस्त 2029 में होने हैं, जब छह सीटें रिक्त होंगी, जिनमें से पांच सीटें इस समय तृणमूल के पास है।इस साल जून में राज्यसभा की 22 सीटों के लिए चुनाव होंगे।
नवंबर में 11 सीटों के लिए चुनाव होंगे, जिनमें उत्तर प्रदेश की 10 सीटें शामिल हैं। इनमें से भाजपा के पास आठ सीटें हैं। उत्तर प्रदेश की अन्य 11 सीटों के लिए चुनाव जुलाई 2028 में होंगे, जिनमें भाजपा के पास मौजूद आठ सीटें भी शामिल हैं।
अप्रैल 2028 में राज्यसभा की 13 सीटों के लिए चुनाव होंगे और फिर जून 2028 में 21 और सीटों के लिए चुनाव होंगे। इनमें पंजाब की पांच, केरलम की तीन और असम की दो सीटें, साथ ही मध्य प्रदेश की तीन, आंध्र प्रदेश की चार, तमिलनाडु की छह, कर्नाटक की चार और तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की दो-दो सीटें शामिल हैं।
जुलाई 2028 में राज्यसभा की 38 सीटों के लिए चुनाव होंगे, जिनमें बिहार से पांच, महाराष्ट्र से छह, ओडिशा से तीन और राजस्थान से चार सीटें शामिल हैं, इसके साथ ही राजस्थान और पंजाब से दो-दो और उत्तराखंड से एक सीट शामिल है।