Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कभी भी गिर सकती है NDA की सरकार' खरगे के बयान से मचा सियासी बवाल; JDU नेता ने किया जोरदार पलटवार

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Sat, 15 Jun 2024 09:43 AM (IST)

    Mallikarjun Kharge targets Modi government कांग्रेस नेता मल्लाकिर्जुन खरगे ने कहा कि एनडीए (NDA) की सरकार कभी भी गिर सकती है। उन्होंने कहा एनडीए सरकार ...और पढ़ें

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि एनडीए की सरकार कभी भी गिर सकती है।(फोटो सोर्स: जागरण)
    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि एनडीए की सरकार कभी भी गिर सकती है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. मोदी जी के पास जनादेश नहीं है: मल्लिकार्जुन खरगे
    2. हम देश को मजबूत बनाने के लिए सहयोग करेंगे: कांग्रेस नेता
    3. लोकसभा चुनाव में बीजेपी 240 सीटें जीतने में कामयाब रही।

    एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस के हौसले मजबूत हो चुके हैं। भले ही एनडीए गठबंधन ने सरकार बना ली हो मगर आई.एन.डी.आई. गठबंधन 234 सीटें जीतने में कामयाब रही।

    भाजपा को नीतीश कुमार की जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के सहारे सरकार चलानी पड़ रही है। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  (Mallikarjun Kharge) ने मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है।

    यह अल्पमत की सरकार है: खरगे

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए खरगे ने कहा कि एनडीए (NDA) की सरकार कभी भी गिर सकती है। उन्होंने कहा, एनडीए सरकार गलती से बनी है। मोदी जी के पास जनादेश नहीं है। यह अल्पमत की सरकार है। यह सरकार कभी भी गिर सकती है। हम चाहते हैं कि यह चलती रहे। देश के लिए यह अच्छा हो।

    खरगे ने आगे कहा, हमें देश को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री की आदत है कि वो किसी चीज को चलने नहीं देते। लेकिन हम देश को मजबूत बनाने के लिए सहयोग करेंगे।

    खरगे सही कह रहे हैं: आरजेडी नेता

    आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने खरगे के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा की खरगे सही कह रहे हैं! जनादेश मोदी सरकार के खिलाफ था। मतदाताओं ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। फिर भी वे सत्ता में आए।

    जेडीयू ने खरगे पर साधा निशाना

    मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बिहार के पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार का जवाब आया। उन्होंने पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों के स्कोरकार्ड के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा कि क्या खरगे कांग्रेस की विरासत से अनभिज्ञ हैं। नीरज ने कहा, "कांग्रेस अब 99 के चक्कर में फंस गई है।"

    बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 240 सीटें जीतने में कामयाब रही। वहीं, कांग्रेस 99 सीटों पर जीत दर्ज की। हालांकि, रिजल्ट सामने आने के दो दिन बाद एक निर्दलीय सांसद, कांग्रेस में शामिल हो गए।  

    यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Opposition Leader: क्या लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनेंगे राहुल गांधी? पार्टी में इस काम को लेकर भी कर रहे मंथन

    खबरें और भी