यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Congress List: कांग्रेस उम्मीदवारों की नई सूची जारी, अमेठी-रायबरेली पर अभी फैसला नहीं; ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 8 नाम तय
Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस पार्टी ने दो लोकसभा और 8 विधानसभा सीटों पर नाम तय किए हैं। यूपी की जिन दो सीटों पर प्रत्याशी के नाम का सभी को इंतजार ...और पढ़ें

HighLights
- कांग्रेस ने लोकसभा के साथ विधानसभा उम्मीदवारों का किया एलान।
- ओडिशा के 8 विधानसभा उम्मीदवारों के नाम जारी।
एजेंसी, भुवनेश्वर। Congress List कांग्रेस ने आज लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी ने दो लोकसभा (Lok Sabha Election 2024) और 8 विधानसभा सीटों पर नाम तय किए हैं। हालांकि, यूपी की जिन दो सीटों पर प्रत्याशी के नाम का सभी को इंतजार है, उसपर अभी फैसला नहीं हुआ है।
रायब्रेली और अमेठी पर अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लेने वाले हैं। कांग्रेस की आज की सूची में ओडिशा के दो उम्मीदवारों के नाम है।
ओडिशा की दो सीटों पर उम्मीदवार का एलान
कांग्रेस पार्टी (Congress Lok Sabha Candidates List) ने नागेंद्र प्रधान को संबलपुर और सुरेश महापात्र को कटक लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ाने के लिए मैदान में उतारा है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी उम्मीदवार सूची के अनुसार, पूर्व विधायक देबी प्रसाद चंद जलेश्वर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मोनालिसा लेंका बालासोर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।
8 विधानसभा सीटों पर भी फैसला
बारीपदा विधानसभा सीट से बादल हेम्ब्रम की जगह प्रमोद कुमार हेम्ब्रम चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अजय सामल को बाराचना विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है और फकीर सामल पल्हारा सीट से चुनाव लड़ेंगे। विधायक मोहम्मद मोकिम को बाराबती-कटक निर्वाचन क्षेत्र से खड़ा किया गया है, जबकि प्रतिमा मलिक जगतसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।
पार्टी ने खंडापारा विधानसभा क्षेत्र से मनोज कुमार प्रधान को हटा दिया और बैजयंतीमाला मोहंती को सीट से मैदान में उतारा।
ओडिशा में चार चरणों में होने हैं चुनाव
ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में होंगे, पहला चरण 13 मई को, दूसरा चरण 20 मई को, तीसरा चरण 25 मई को और अंतिम चरण 1 जून को होगा। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।2019 के लोकसभा चुनावों में, बीजू जनता दल (बीजेडी) को सबसे अधिक सीटें 12 सीटें मिलीं थी, उसके बाद भाजपा को 8 और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी।