Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मेरा फोन टैप कराते रहिए', विपक्षी नेताओं के हैकिंग के दावे पर राहुल गांधी बोले- हम लड़ने वाले लोग हैं

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 01:09 PM (GMT+05:30)

    विपक्षी नेताओं के दावे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम डरने वाले नहीं बल्कि लड़ने वाले लोग हैं। मुझे कोई ...और पढ़ें

    'मेरा फोन टैप कराते रहिए', विपक्षी नेताओं के हैकिंग के दावे पर राहुल गांधी बोले- हम लड़ने वाले लोग हैं
    'मेरा फोन टैप कराते रहिए', विपक्षी नेताओं के हैकिंग के दावे पर राहुल गांधी बोले- हम लड़ने वाले लोग हैं

    HighLights

    1. राहुल गांधी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना।
    2. विपक्षी नेताओं के हैकिंग के दावे पर सरकार को घेरा।
    3. कई विपक्षी नेताओं ने किया फोन हैकिंग का दावा

    एएनआई, नई दिल्ली। शशि थरूर, राघव चड्ढा और महुआ मोइत्रा समेत विपक्ष के कई नेताओं ने फोन हैकिंग का दावा किया है। विपक्षी नेताओं के दावे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेरा फोन टैप कराते रहिए। हम डरने वाले नहीं, बल्कि लड़ने वाले लोग हैं।

    कांग्रेस के कई नेताओं को मिला एप्पल का नोटिस- राहुल

    राहुल ने कहा, 'पूरे विपक्ष के खिलाफ एप्पल का नोटिस आता है। कांग्रेस के कार्यालय में सभी लोगों को मिला है। कांग्रेस पार्टी में लिस्ट बनी हुई है, यह सारे किसी न किसी तरीके से इस मामले में शामिल हैं। आपका ध्यान कभी इधर, कभी उधर ले जाते हैं। आपके दिल में गुस्सा पैदा करते हैं और जब आपके अंदर नफरत आता है तब ये लोग इस देश का धन ले जाते हैं।'

    मुझे नहीं पड़ता फोन टैपिंग से फर्क

    राहुल गांधी ने कहा कि बहुत कम लोग उनके खिलाफ लड़ रहे हैं, लेकिन हम डरे हुए नहीं हैं। आप जितनी चाहें उतनी फोन टैपिंग कर सकते हैं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर तुम मेरा फोन लेना चाहते हो तो मैं तुम्हें दे दूंगा।

    यह भी पढ़ें- AAP नेता राघव चड्ढा ने किया फोन हैक करने का दावा, आईफोन की ओर से आया सिक्योरिटी अलर्ट

    खबरें और भी

    राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की आत्मा अदाणी में है, असलियत यह है कि राजा, राजा ही नहीं है, बल्कि पावर किसी और के हाथ में है। जैसे ही हम अदाणी की बात करते हैं। वैसे ही वह इंटेलिजेंस एजेंसी, जासूसी, CBI पर आ जाते हैं। अभी नंबर-1 पर अदाणी हैं और नंबर-2 पर प्रधानमंत्री और नंबर-3 पर अमित शाह हैं।

    यह भी पढ़ें- महुआ मोइत्रा, शशि थरूर, राघव चड्ढा समेत विपक्ष के कई नेताओं ने किया फोन हैकिंग का दावा, iPhone पर आया अलर्ट

    क्या है मामला?

    बता दें कि विपक्ष के कई नेताओं ने फोन हैकिंग का दावा किया है। उनका आरोप है कि 'Apple' की ओर से उन्हें इस बारे में चेतावनी जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि आपके फोन को हैक करने की कोशिश कर रहे हैं।