Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Congress President Election: राहुल नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव! क्या गहलोत और थरूर के बीच होगा मुकाबला

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Wed, 21 Sep 2022 10:23 AM (IST)

    Indian National Congress President Election राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं दिख रहे हैं। राहुल के चुनावी रेस से बाहर होन ...और पढ़ें

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गहलोत Vs थरूर मुकाबला?
    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गहलोत Vs थरूर मुकाबला?

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इस पर सस्पेंस कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगा। राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की उम्मीदें कम ही नजर आ रही हैं। ऐसे में ये तो तय है कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष गैर गांधी परिवार का होगा। 24 साल में ये पहला मौका होगा, जब कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा।

    राहुल गांधी नहीं लड़ेंगे चुनाव!

    'भारत जोड़ो यात्रा' पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं दिख रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा को बीच में रोककर उनकी वापस दिल्ली में आने की मंशा भी नहीं है। राहुल गांधी साफ भी कर चुके हैं कि वो अध्यक्ष पद की रेस में नहीं हैं। हालांकि, कांग्रेस की कई प्रदेश इकाई में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के लिए प्रस्ताव पास किया जा चुका है, लेकिन पूर्व अध्यक्ष का कहना है कि वो 'भारत जोड़ो यात्रा' छोड़कर वापस नहीं लौटना चाहते हैं।

    दिल्ली आएंगे गहलोत

    अशोक गहलोत इस सिलसिले में दिल्ली आ रहे हैं। गहलोत राजधानी में सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। अशोक गहलोत राहुल गांधी को मनाने के लिए कोच्चि भी जाएंगे। राजस्थान में कांग्रेस विधायकों की बैठक में गहलोत ने ये बातें कही।

    गहलोत Vs थरूर मुकाबला?

    चुनावी रेस में राहुल गांधी के बाहर होने के बाद अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच मुकाबला तय माना जा रहा है। बीते महीने ऐसी खबरें भी आई थी कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खुद अशोक गहलोत को कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी संभालने की पेशकश की थी। वहीं, शशि थरूर इस सिलसिले में सोमवार को सोनिया गांधी से मुलाकात भी कर चुके हैं। सूत्रों का दावा है कि थरूर को सोनिया गांधी ने चुनाव में उतरने की मंजूरी दे दी है। कुछ दिनों बाद थरूर चुनाव लड़ने का एलान भी कर सकते हैं। हालांकि, अशोक गहलोत कांग्रेस आलाकमान की पसंद बने हुए हैं। ऐसे में गहलोत का अध्यक्ष बनना तय है।

    खबरें और भी

    गहलोत वफादार तो थरूर बेबाक

    अशोक गहलोत और शशि थरूर में कई असमानताएं हैं। गहलोत गांधी परिवार के वफादार हैं। उन्हें संगठन का लंबा अनुभव भी है। वहीं, शशि थरूर कांग्रेस के जी-23 नेताओं के समूह के एक प्रमुख सदस्य हैं। जी-23 ने 2020 में सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठनात्मक बदलाव का आह्वान किया था और नेतृत्व में बदलाव की मांग की थी।

    17 अक्टूबर को चुनाव

    कांग्रेस ने मई में उदयपुर में हुए चिंतन शिविर के बाद ‘उदयपुर नवसंकल्प’ जारी किया था। इसमें संगठन में कई सुधारों की अनुशंसा की गई थी। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा। नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए नामाकंन 24 सितंबर से शुरू होगा और 30 सितंबर इसकी आखिरी तारीख है। 8 अक्टूबर को नामांकन वापस लिया जा सकेगा।

    ये भी पढ़ें:

    24 साल बाद कांग्रेस को मिल सकता है गैर गांधी परिवार से अध्‍यक्ष, पढ़ें इससे जुड़ी 10 महत्‍वपूर्ण बातें

    Congress President Election: दिल्ली में सोनिया गांधी से आज मिलेंगे गहलोत, कहा- राहुल नहीं माने तो लड़ूंगा चुनाव