Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Congress President Election: खड़गे बनाम थरूर हुआ कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, सभी राज्यों में बनाए गए 67 बूथ

    By Babli KumariEdited By:
    Updated: Sun, 09 Oct 2022 12:23 PM (IST)

    Congress President Election कांग्रेस के राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के दो उम्मीदवार शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे हैं। पार्टी 17 अक्टूबर को चुनाव करा ...और पढ़ें

    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए बनाए गए 67 मतदान केंद्र
    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए बनाए गए 67 मतदान केंद्र

    नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख के बाद, पार्टी के पास अब दो उम्मीदवार रह गए हैं। शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर है। इसके लिए सभी राज्यों में 67 बूथ बनाए गए हैं। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) ने ये जानकारी दी है।

    सीईए के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा, एआईसीसी मुख्यालय में भी एक बूथ होगा, खासकर सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्य समिति के सदस्यों और उन सभी लोगों के लिए जिनके पहचान पत्र अलग राज्य से हैं लेकिन दिल्ली में रह रहे हैं। अगर वे बताते हैं कि वे दिल्ली में वोट करना चाहते हैं तो हम यहां भी व्यवस्था करेंगे, वे यहां एआईसीसी मुख्यालय में भी वोट कर सकते हैं।

    राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों के लिए एक कैंप बूथ बनाया जाएगा।

    इन उम्मीदवारों के लिए प्रचार की प्रक्रिया शनिवार से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई, हालांकि उन्होंने पहले ही अभियान शुरू कर दिया है। मेरा मतलब है, उन्होंने चुनाव से हटने का फैसला नहीं किया है। तकनीकी रूप से, संविधान के अनुसार, हम उन्हें सात दिन तक नामांकन वापस लेने का समय देते हैं।

    हर राज्य की राजधानी में 17 अक्टूबर को चुनाव होंगे, सुबह 10.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक। चुनाव गुप्त मतदान से होगा। सभी बैलट बॉक्स एआईसीसी मुख्यालय लाए जाएंगे और फिर 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और मतगणना समाप्त होते ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    सभी राज्यों में बनाएं जाएंगे 67 बूथ

    सीईए के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि सभी राज्यों में 67 बूथ बनाए जाएंगे, जिसमें एक यहां एआईसीसी मुख्यालय में भी शामिल है, और कहा कि चुनाव एक "खुली प्रक्रिया" है। चुनाव में 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि मतदान करेंगे। मिस्त्री ने यह भी कहा कि चुनावों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई थी और सभी इसका पालन कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- टीआरएस नाम बदलने भर से नहीं बन सकती राष्ट्रीय पार्टी

    यह भी पढ़ें- Congress President Election: नामांकन वापस लेने की समय सीमा खत्म, अब खड़गे और थरूर के बीच होगी जोर आजमाइश