Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Congress President Electionl: त्रिकोणीय हुआ चुनाव, मल्लिकार्जुन खड़गे भी रेस में कूदे! नामांकन का आज आखिरी दिन

    By TilakrajEdited By:
    Updated: Fri, 30 Sep 2022 10:00 AM (IST)

    कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। हालांकि अभी तक ये तय नहीं हुआ है कि कौन-कौन चुनाव मैदान में हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे क ...और पढ़ें

    Congress President Election Nomination: राजस्‍थान की राजनीति से बदले सभी समीकरण
    Congress President Election Nomination: राजस्‍थान की राजनीति से बदले सभी समीकरण

    नई दिल्‍ली, आनलाइन डेस्‍क। Congress President Election Nomination 2022: कांग्रेस का अगला अध्‍यक्ष कौन होगा? इससे बड़ा सवाल ये है कि कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकन कौन-कौन दाखिल करेगा? कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के नामांकन का आज आखिरी दिन है, लेकिन ने भी अभी तक फार्म जमा नहीं कराया है। दरअसल, राजस्‍थान कांग्रेस के सियासी बवाल ने सोनिया गांधी का समीकरण बिगाड़ दिया है। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के नाम को सोनिया गांधी ने हरी झंडी दिखा दी थी। गहलोत ने एलान भी कर दिया था कि वह कांग्रेस अध्‍यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं, लेकिन कथित तौर पर राजस्‍थान के सीएम की कुर्सी न छोड़ने की जिद ने उन्‍हें रेस से बाहर कर दिया। गुरुवार को सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह ने घोषणा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। इस बीच मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सामने आने पर कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के चुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है।

    मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम से त्रिकोणीय होता नजर आ रहा चुनाव

    कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्‍यक्ष पद चुनाव मैदान में कूदने से मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी से मुलाकात करने जा रहे हैं। इससे पहले गुरुवार रात को उन्‍होंने ग्रुप-23(G-23) के नेताओं के साथ मुलाकात की। आनंद शर्मा के घर पर हुई इस बैठक में मनीष तिवारी, भूमेंद्र सिंह हुडा और पुथ्‍वीराज चव्‍हाण भी शामिल हुए। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आज मल्लिकार्जुन खड़गे भी कांग्रेस अध्‍यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। खड़गे दलित नेता हैं। वे कर्नाटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि, मल्लिकार्जुन खड़गे में अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।

    राजस्‍थान की राजनीति से बदले समीकरण

    अगर राजस्‍थान कांग्रेस में उथल-पुथल नहीं हुई होती, तो कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए अब तक अशोक गहलोत नामांकन दाखिल कर चुके होते। अशोक गहलोत राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री की कुसी पर सचिन पायलट को बिठाने के पक्ष में कतई नहीं थे। कांग्रेस आलाकमान ने ये रणनीति बनाई थी कि अशोक गहलोत पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बन जाएंगे और सचिन पायलट राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री। हालांकि, इस बीच अशोक गहलोत खेमे के विधायकों ने बगावत के बिगुल बजा दिया और पार्टी आलाकमान का समीकरण बिगड़ गया। हालांकि, आज स्थिति साफ हो जाएगी कि कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए कितने खिलाड़ी मैदान में होंगे।

    सबकुछ ठीक रहा, तो दिग्विजय सिंह...!

    अब तक कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के चुनावी मैदान में 2 खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ऐलान कर चुके हैं कि वह आज नामांकन दाखिल कर देंगे। दूसरी ओर शशि थरूर भी तैयार हैं, उन्‍होंने बताया कि वह भी कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस बीच दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे हैं। अंतिम समय में कुछ भी संभव है। हालांकि, आज दोपहर तक स्थिति लगभग साफ होने की उम्‍मीद है।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन का आखिरी दिन आज; रेस में दिग्विजय सिंह सहित ये नेता

    इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से हटने पर भाजपा का तंज, कहा- यह है नया रिमोट कंट्रोल खोजने की दौड़