Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Congress President Elections: शशि‍ थरूर से जुड़ा एक और विवाद; पहले जारी किया देश का गलत नक्‍शा, मांगी माफी

    By Jagran NewsEdited By: Krishna Bihari Singh
    Updated: Fri, 30 Sep 2022 06:52 PM (IST)

    Congress President Elections कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद के चुनाव को लेकर नित नए सियासी घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। शशि थरूर के कार्यालय की तरफ से जारी किए ...और पढ़ें

    शशि थरूर के कार्यालय की तरफ से जारी किए गए चुनावी घोषणा पत्र में एक बड़ी गलती सामने आई है।
    शशि थरूर के कार्यालय की तरफ से जारी किए गए चुनावी घोषणा पत्र में एक बड़ी गलती सामने आई है।

    नई दिल्‍ली, एजेंसियां। Congress President Elections: कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद के चुनाव को लेकर नित नए सियासी घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। ताजा वाकया कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर की ओर से सामने आया है। शशि थरूर के कार्यालय की तरफ से जारी किए गए चुनावी घोषणा पत्र में एक बड़ी गलती सामने आई है। शशि थरूर के कार्यालय की तरफ से जारी मेनिफेस्टो में देश का गलत नक्शा जारी कर दिया गया। इस नक्‍शे से जम्मू-कश्मीर का हिस्सा गायब था। जैसे ही यह खबर फैली और आलोचनाओं ने जोर पकड़ा, थरूर ने इसमें सुधार कर लिया।  

    माफी भी मांगी

    शशि थरूर ने इस चूक को लेकर माफी भी मांग ली है। उन्‍होंने कहा- कोई भी जानबूझकर ऐसी चीजें नहीं करता है। स्वयंसेवकों की एक छोटी टीम ने गलती की। हमने इसे तुरंत ठीक कर दिया। त्रुटि के लिए मैं बिना शर्त माफी मांगता हूं। 

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया

    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट भी गए। बाद में शशि‍ थरूर की ओर से एक चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया। इस घोषणा पत्र में बताया गया है कि यदि वह चुनाव जीतते हैं तो विकेंद्रीकरण और आंतरिक पुनर्गठन के माध्यम से पार्टी को फिर से जीवंत करेंगे। थरूर का कहना है कि पार्टी में विकेंद्रीकरण की जरूरत है। कांग्रेस हर पांच साल में चुनाव जीतने के लिए चुनावी मशीन नहीं है।

    घोषणापत्र के जरिए बताया अपना विजन

    शशि थरूर ने कहा कि हमें देशवासियों की सेवा करनी चाहिए। यह घोषणापत्र बताता है कि हम कैसे पार्टी को फिर से जीवंत करने के लिए तत्‍पर हैं। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं उन करोड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं का नुमाइंदा हूं, जिन्होंने अच्छे और बुरे समय में पार्टी को आगे बढ़ाया है, जो एक बार फिर कांग्रेस में नई गतिशीलता और ऊर्जा की उम्मीद कर रहे हैं। मेरे पास कांग्रेस के आंतरिक पुनर्गठन के लिए एक ठोस विजन है।

    खबरें और भी

    बदलाव लाने वाली पार्टी बने कांग्रेस

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेता ने कहा- मैं हर प्रतिनिधि को यह विजन भेजूंगा। हमें खुशी है कि हमारे पास कश्मीर से केरल और पंजाब से नगालैंड तक के पार्टी के सहयोगियों का साथ मिल रहा है। मैं यहां सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की आवाज बनने के लिए आया हूं। इसके साथ ही थरूर ने भाजपा और सरकार पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि देश में चीजें ठीक से काम नहीं कर रही हैं। कांग्रेस को बदलाव लाने वाली पार्टी के तौर पर सामने आना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- गहलोत बनाम पायलट की जंग से राजस्‍थान में कांग्रेस की दुर्गति तय, ऐसे में क्‍या होगा सचिन का राजनीतिक भविष्‍य- Expert View

    यह भी पढ़ें- Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट के समर्थकों ने गहलोत के सामने की नारेबाजी, मुख्यमंत्री बनाने की मांग की