विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हो सकती हैं सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के शरीक होने पर असमंजस बरकरार

By AgencyEdited By: Krishna Bihari Singh
Updated: Sun, 02 Oct 2022 09:58 PM (IST)

Congress president Sonia Gandhi to participate in Bharat Jodo Yatra समाचार एजेंसी पीटीआइ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी छह अक्टूबर को कर्नाटक से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं।

'भारत जोड़ो यात्रा' में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हो सकती हैं।
'भारत जोड़ो यात्रा' में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हो सकती हैं।

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हो सकती हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सोनिया गांधी छह अक्टूबर को कर्नाटक से इस यात्रा हिस्‍सा होंगी। हालांकि, यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ इस यात्रा में शरीक होंगी या नहीं। मौजूदा वक्‍त में इस यात्रा का पड़ाव कर्नाटक में है। राहुल गांधी समेत पार्टी के दिग्‍गज नेता इसमें शामिल हैं।

अब कर्नाटक में पड़ाव

जब यह यात्रा शुरू हुई थी, उस समय वे चिकित्सा जांच के सिलसिले में विदेश में थीं। तमिलनाडु और केरल से गुजरने के बाद भारत जोड़ो यात्रा ने शुक्रवार को कर्नाटक में प्रवेश किया। राहुल गांधी के नेतृत्व में 21 दिनों तक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कर्नाटक में 511 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। भाजपा शासित इस राज्य में अगले साल चुनाव होना है।

हमारी लड़ाई उस विचारधारा से है, जिसने गांधी जी की हत्या की

समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार, राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर मैसुरु जिले के एक खादी ग्रामोद्योग केंद्र जाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कहा कि जिस तरह गांधीजी ने ब्रिटिश राज से लड़ाई लड़ी, उसी तरह हमारी लड़ाई उस विचारधारा से है, जिसने उनकी हत्या की थी।

फर्जी गांधियों के बारे में चर्चा करने की कोई आवश्यकता नहीं : बोम्मई

राहुल गांधी सत्ता में बैठे लोगों के लिए गांधीजी की विरासत को बचाए रखना आसान है, लेकिन उनके पदचिह्नों पर चलना मुश्किल है। दूसरी तरफ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने तंज कसते हुए कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर फर्जी गांधियों के बारे में चर्चा करने की कोई आवश्यकता नहीं है। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा राहुल गांधी को काले झंडे दिखाना चाहती है। इसके लिए अपने कार्यकर्ताओं को काले झंडे बांट रही है। 

यह भी पढ़ें- Cong Prez Poll: मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- कांग्रेस के नेताओं के कहने पर चुनाव में उतरा हूं किसी के खिलाफ नहीं

यह भी पढ़ें- Congress President Election: मल्लिकार्जुन खड़गे बनाम शशि थरूर; किसका दावा मजबूत