Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस की टिकट से ज्यादातर मुस्लिम उम्मीदवार ही क्यों जीते? पूर्व सांसद का चौंकाने वाला दावा

    Updated: Wed, 06 May 2026 03:06 PM (GMT+05:30)

    कांग्रेस नेता उदित राज ने असम और पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे कांग्रेस को मुस्लिम पार्टी दिखाने और क्षेत्री ...और पढ़ें

    असम-बंगाल नतीजों पर उदित राज का बड़ा आरोप (फाइल फोटो)

    असम-बंगाल नतीजों पर उदित राज का बड़ा आरोप (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम और पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता उदित राज ने चुनाव परिणामों पर गंभीर सवाल उठाते हुए धांधली का आरोप लगाया है।

    उदित राज ने कहा कि असम में कांग्रेस के 21 विधायकों में से 20 मुस्लिम समुदाय से हैं, जबकि बंगाल में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली। उन्होंने इसे 'स्वाभाविक नहीं' बताते हुए बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने ऐसी रणनीति बनाई ताकि कांग्रेस को मुस्लिम पार्टी के रूप में दिखाया जा सके और क्षेत्रीय दलों को कमजोर किया जा सके।

    कई राज्यों के चुनाव पर भी सवाल

    उदित राज ने हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार के चुनावों पर भी सवाल उठाए और कहा कि वहां भी धांधली के जरिए जीत हासिल की गई थी।

    उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति से समाज में धार्मिक आधार पर विभाजन बढ़ेगा और विकास के मुद्दे पीछे छूट जाएंगे। उनका कहना है कि हिंदुओं को भी इस तरह के नतीजों से खुश नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे समाज में संतुलन बिगड़ सकता है।

    बंगाल में जारी है सियासी घमासान

    पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद राजनीतिक माहौल काफी गरम है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने हार के बावजूद इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है और चुनाव नतीजों पर सवाल उठाए हैं।

    वहीं भाजपा ने राज्य में बड़ी जीत हासिल कर सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में बंगाल और असम के नतीजों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और सियासत और तेज होती दिख रही है।

    कांग्रेस ने किया तमिलनाडु में TVK को समर्थन का एलान, DMK बोली- पीठ में छुरा घोंपा

    खबरें और भी