Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भाजपा व आरएसएस के कार्यकर्ता हवाई जहाज से जाते हैं मुंबई, कर्नाटक वोट डालने : अजय राय

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 02:38 PM (IST)

    वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने रवि‍वार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा पर हमलावर नजर आए। इस दौरान उन्‍होंने कहा क‍ि चाेरी और बेइमान ...और पढ़ें

    अजय राय ने कहा क‍ि चाेरी और बेइमानी से चुनाव जीतकर नरेन्‍द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं।
    अजय राय ने कहा क‍ि चाेरी और बेइमानी से चुनाव जीतकर नरेन्‍द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। कांग्रेस द्वारा सत्‍ता पक्ष पर वोट चोरी करने का आरोप अब कांग्रेस की ओर से अभ‍ियान में बदल गया है। रव‍िवार को प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय भाजपा पर हमलावर द‍िखे। पीएम नरेन्‍द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उन्‍होंने आरोप लगाया क‍ि  भाजपा व आरएसएस के कार्यकर्ता हवाई जहाज से जाते हैं मुंबई, कर्नाटक वोट डालने।

    यह भी पढ़ें अयोध्‍या का क‍िशोर मोहब्‍बत में हुआ नाकाम तो यू-ट्यूब चैनल देख युवती पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

    वहीं आरोप लगाया क‍ि आरएसएस के स्कूल निवेदिता शिक्षा सदन जैसे विद्यालयों से मतदान केंद्र हटाए जाएं। चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने नेता राहुल गांधी से भी आगे निकल गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाया। कहा कि मोदी बनारस में चोरी करके बेइमानी से लोकसभा का चुनाव जीत कर प्रधानमंत्री बने हैं। वह देश के झूठे, बेइमान व फर्जी प्रधानमंत्री हैं। इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी की तरह कई तर्क दिए।

    अजय राय रविवार को लहुराबीर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। राहुल गांधी द्वारा विशाल सिंह नामक वोटर का वाराणसी के कैंट विधानसभा में भी वोटर होने की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा वह निवेदिता शिक्षा सदन महमूरगंज पर भी वोटर हैं। वह वाराणसी की कैंट और कर्नाटक की महादेव विधानसभा सीट पर भाजपा को मतदान किया।

    यह भी पढ़ेंWeather News Varanasi : वाराणसी और सोनभद्र में औसत से अध‍िक बार‍िश, जौनपुर में कम बरसे बदरा

    कहा यह निवेदिता शिक्षा सदन आरएसएस का विद्यालय है। यहां आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आकर मीटिंग करते हैं। यहां आरएसएस और भाजपा के लोग फर्जी वोट डालते हैं। यही लोग हवाई जहाज से कर्नाटक, मुंबई और देश भर में जाकर भी वोट डालते हैं। उन्होंने मांग किया कि आरएसएस के विद्यालयों से मतदान केंद्र हटाया जाए। अजय राय ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव की मतगणना के शुरू के राउंड में मोदी से आगे थे। शाम पांच बजे मोदी 1.52 लाख मतों से विजयी घोषित हो गए। मोदी को फर्जी तरीके से जिताया गया।

    खबरें और भी

    जिताने में यहां डीएम, कमिश्नर रहे और अब दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ का हाथ था। कहा जिसको जेल में होना चाहिए वह खुलेआम साड़ी और पैसा बांट रहा था। शिकायत पर कोई अधिकारी सुन नहीं रहा था। कोई भी अधिकारी बक्सा नहीं जाएगा। कहा अपने को गंगा पुत्र कहने वाले मोदी के बनारस से सांसद हैं लेकिन रात 12 बजे के बाद गंगा में नाले से पानी गिराया जाता है। आरोप लगाया कि काशी के अनियोजित विकास और गुजरात की कंपनियों की लूट की वजह से लोग उब गए हैं।

    यह भी पढ़ेंवाराणसी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, पुल‍िस लाइन क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू