Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोनिया गांधी से लेकर डिंपल यादव तक... पढ़ें महिला आरक्षण बिल पर संसद में किसने क्या कहा

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 02:17 PM (IST)

    Women Reservation Bill महिला आरक्षण बिल को लेकर लोकसभा में बहस हो रही है। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने कहा कि इस बिल का सपना राजीव गांधी जी ने देखा ...और पढ़ें

    महिला आरक्षण बिल पर संसद में किसने क्या कहा
    महिला आरक्षण बिल पर संसद में किसने क्या कहा

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में चर्चा जारी है। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक के सांसद अपना पक्ष रख रहे हैं। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष भी किया। निशिकांत दुबे जब बोलने के लिए खड़े हुए थे तो कांग्रेस सांसद हंगामा करने लगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हंगामा करने वाले सांसदों को फटकार लगाई। आपको बताते हैं कि संसद में सांसदों ने बहस के दौरान क्या कहा।

    मैं बिल का समर्थन करती हूं: सोनिया गांधी

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने बिल का समर्थन किया है। सोनिया ने कहा कि यह राजीव जी का बिल है। राजीव गांधी ने इस बिल का सपना देखा था। अब उनका सपना पूरा होने वाला है।

    सुप्रिया सुले क्या बोलीं?

    एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा, 'निशिकांत दुबे ने कहा कि था कि I.N.D.I.A गठबंधन उन लोगों के पक्ष में है जो महिलाओं को नीचा दिखाते थे और अपमानजनक बातें करते थे। महाराष्ट्र में बीजेपी के एक प्रमुख थे। उन्होंने मुझे व्यक्तिगत रूप से टेलीविजन पर रिकॉर्ड पर कहा कि सुप्रिया सुले घर जाओ, खाना बनाओ, देश कोई और चला लेगा। हम लोग चलेंगे। यही बीजेपी की मानसिकता है।'

    डिंपल यादव ने खेला अल्पसंख्यक कार्ड

    सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि क्रांति के बिना विकास संभव नहीं है। हमारे देश में विकास हो, इसके लिए यह बहुत जरूरी है कि ओबीसी, एससी और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को आरक्षण मिले। हालांकि, सवाल ये है कि परिसीमन कब होगा और जातिगत जनगणना कब होगी।

    खबरें और भी

    पीएम मोदी ही कर सकते थे साहस: बीजेपी सांसद

    सुनीता दुग्गल ने कहा कि यह विधेयक लाने का साहस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते थे। आज मेरी मां भी अस्पताल में भर्ती हैं, वह मुझे महिलाओं के हक की आवाज उठाते देख रही होंगी।

    डीएमके का निशाना

    डीएमके सांसद कनिमोझी ने सरकार पर निशाना साधा। कनिमोझी ने कहा कि मैंने खुद कई बार आरक्षण बिल लाने का मुद्दा संसद में उठाया। मैं जानना चाहती हूं कि क्या इसको लेकर किसी तरह की आम सहमति बनाई गई। विधेयक छिपाकर लाया गया है। हमें नहीं पता कि यह सत्र किस लिए बुलाया गया था।

    कांग्रेस पर हमलावर निशिकांत दुबे

    हम बिल लेकर आए, इसलिए कांग्रेस को दिक्कत हो रही है। कांग्रेस ने इस आरक्षण बिल का लालीपॉप बनाए रख इसे घुमाया। मैं सोनिया जी का सम्मान करता हूं।

    ये भी पढ़ें:

    महिला आरक्षण पर डिम्पल यादव ने खेला अल्पसंख्यक कार्ड, BJP ने जारी किया व्हिप