Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Liquor Scam Case: 'अब किंगपिन का नंबर आएगा', केजरीवाल पर BJP का हमला, कहा- लोग इन पर हंस रहे

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 10:39 AM (IST)

    Sanjay Singh ED arrest सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खुलेआम घोटाले करना और पकड़े जा ...और पढ़ें

    Sanjay Singh ED arrest केजरीवाल पर भाजपा हमलावर।
    Sanjay Singh ED arrest केजरीवाल पर भाजपा हमलावर।

    HighLights

    1. AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भाजपा हमलावर।
    2. अनुराग ठाकुर बोले- केजरीवाल के चेहरे पर तनाव देखा जा सकता है।

    एएनआई, नई दिल्ली। Sanjay Singh ED arrest आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने हमलावर रुख अपना लिया है। सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खुलेआम घोटाले करना और पकड़े जाने के बाद राजनीति करना आम आदमी पार्टी की फितरत है।

    केजरीवाल पर हंस रहे लोगः अनुराग ठाकुर

    ठाकुर ने कहा कि इन सबके बाद लोग दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Bjp attack kejriwal) पर हंस रहे हैं। केजरीवाल के चेहरे पर तनाव देखा जा सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केजरीवाल के डिप्टी सीएम जेल में हैं, स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं। ये वही लोग हैं, जो इंडिया अगेंस्ट करप्शन नारे लगाकर सामने आए थे, लेकिन अब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

    सरगना का नंबर भी आएगा

    अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि सरगना अभी भी बाहर है। उसका नंबर भी आएगा। जांच चल रही है, जिन लोगों को अरविंद केजरीवाल ने ईमानदारी का सर्टिफिकेट जारी किया था, वे सभी एक साल से जेल में हैं।

    यह भी पढ़ें- Sanjay Singh Arrest Live: 'ईडी ने वही किया जो उनके आकाओं ने उनसे कहा...', बेटे की गिरफ्तारी पर बोले संजय सिंह के पिता

    संजय सिंह ने मनी लॉन्ड्रिंग की थीः पात्रा

    दूसरी ओर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। आप सांसद को शराब घोटाला मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर पात्रा ने कहा कि संजय सिंह ने मनी लॉन्ड्रिंग की थी।

    खबरें और भी

    पात्रा ने लगाए ये आरोप

    संबित पात्रा ने कहा कि 2022 में दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई ने केस दर्ज किया था। इस घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की गई थी, इसलिए ईडी ने भी केस दर्ज किया था। मनीष सिसौदिया और मामले से जुड़े कुछ अधिकारी, कुछ कारोबारी जेल में हैं।

    पात्रा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए कारोबारियों में से एक दिनेश अरोड़ा थे और वो अब सरकारी गवाह बन गए हैं। सरकारी गवाह के तौर पर उन्होंने खुलासा किया कि 2020 में संजय सिंह ने उनसे मुलाकात की और कहा कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और उन्हें पैसे इकट्ठा करने की जरूरत है।