यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'चुप क्यों हैं राहुल गांधी', धीरज साहू के ठिकानों पर IT की छापेमारी; भाजपा का कांग्रेस नेता पर सवालों की बमबारी
Dheeraj Sahu News पिछले पांच दिनों से धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है। सोशल मीडिया पर धीरज प्रसाद के घर में रखे अलमारि ...और पढ़ें

HighLights
- धीरज साहू के ठिकानों से आईटी ने लगभग 290 करोड़ रुपये जब्त किए गए
- राहुल गांधी के करीबी दोस्त हैं धीरज साहू: जी किशन रेड्डी
एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू (Dheeraj Sahu) से जुड़े कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी चल रही है। आयकर विभाग के मुताबिक, छापेमारी के दौरान 290 करोड़ कैश बरामद किए गए।
पिछले पांच दिनों से धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है। सोशल मीडिया पर धीरज प्रसाद के घर में रखे अलमारियों के अंदर नोटों के बंडलों की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। नोट गिनने की मशीन काम पर जुटी हुई है।

जी किशन रेड्डी ने धीरज साहू के जरिए राहुल गांधी पर साधा निशाना
वहीं, इस मामले को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। रविवार को केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी प्रमुख जी किशन रेड्डी ने इस मामले पर कहा,"राहुल गांधी के करीबी दोस्त और राज्यसभा सांसद धीरज साहू के कार्यालयों से आईटी ने लगभग 200 करोड़ रुपये जब्त किए हैं।
कांग्रेस सांसद धीरज साहू पर छापे में बरामद 200 करोड़ रुपये से अधिक नकदी पर केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी प्रमुख जी किशन रेड्डी का कहना है,"राहुल गांधी के करीबी दोस्त और राज्यसभा सांसद धीरज साहू के कार्यालयों से आईटी ने लगभग 200 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि आपने इस बारे में सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट क्यों नहीं किया? आपने इस बारे में कुछ क्यों नहीं बोला? क्योंकि कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार का समर्थन करती है।"
पीएम मोदी ने भी इस मामले पर दी प्रतिक्रिया
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धीरज साहू के ठिकानों से बरामद नकदी को लेकर अपने एक्स हैंडल के माध्यम से ट्वीट किया था। पीएम मोदी ने लिखा, "देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के 'भाषणों' को सुनें। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।"
खबरें और भी
कांग्रेस ने झाड़ा अपना पल्ला
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से मिल रही करोड़ों की बेहिसाब नकदी पर पार्टी ने आखिरकार पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस के प्रभारी संचार महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि साहू के बिजनेस से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है।
सिर्फ वही बता सकते हैं, और उन्हें यह स्पष्ट करना भी चाहिए कि कैसे आयकर अधिकारियों ने कथित तौर पर उनके ठिकानों से इतनी मात्रा में कैश बरामद किए हैं।