Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस जिम्मेदार', तेजस्वी सूर्या ने कहा- लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारत होगा भाजपा का गढ़

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 29 Feb 2024 03:57 PM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि विभाजन कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। बेंगलुरु दक्षिण से ...और पढ़ें

    देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस जिम्मेदारः तेजस्वी सूर्या। फाइल फोटो।
    देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस जिम्मेदारः तेजस्वी सूर्या। फाइल फोटो।

    पीटीआई, नागपुर। कर्नाटक विधानसभा के बाहर लगाए गए आपत्तिजनक नारे को लेकर चल रहे विवाद के बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विभाजन कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा सदस्य ने पार्टी को देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि देश को विभाजित करने के लिए कांग्रेस पूरी तरह से जिम्मेदार है।

    देश को विभाजित करने के लिए कांग्रेस जिम्मेदारः सूर्या

    मालूम हो कि मंगलवार को कांग्रेस नेता सैयद नसीर हुसैन के समर्थकों ने कर्नाटक विधानसभा के बाहर उनकी राज्यसभा चुनाव जीत के बाद कथित तौर पर आपत्तिजनक नारे लगाए। वहीं, इसके बारे में पूछे जाने पर सूर्या ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को विभाजित करने के लिए जिम्मेदार पार्टी है। और विभाजन उसके डीएनए में शामिल है। उन्होंने पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस से इसके अलावा किसी और भी चीज की उम्मीद करना गलती होगी।

    नमो महा युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे भाजपा अध्यक्ष

    महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा चार मार्च को नागपुर में आयोजित 'नमो महा युवा सम्मेलन' (Namo Maha Yuva Sammelan) की एक रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने इस दौरान यह भी बताया कि इस सभा में महाराष्ट्र से एक लाख से अधिक युवा भाग लेंगे।

    यह भी पढ़ेंः Sandeshkhali Case: शाहजहां शेख के खिलाफ TMC की बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने छह साल के लिए किया सस्पेंड

    दक्षिण भारत होगा भाजपा का गढ़

    वहीं, आगामी लोकसभा चुनाव से जुड़े एक सवाल के जवाब में तेजस्वी सूर्या ने कहा कि इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारत भाजपा का गढ़ होगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कर्नाटक में सभी 28 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कहा कि पार्टी तेलंगाना और तमिलनाडु में ऐतिहासिक जनादेश हासिल करेगी। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के सदस्य केरल में भी जीत दर्ज करेंगे और आंध्र प्रदेश में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Karnataka: कर्नाटक बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप, कहा - राज्य की संपत्ति अल्पसंख्यकों को सौंपी गई