विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali 2022: पीएम मोदी ने दी दीपावली की बधाई, कहा- यह पर्व जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए

By Achyut KumarEdited By:
Published: Mon, 24 Oct 2022 07:39 AM (IST)

Diwali 2022 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों कोे दीपावली की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व लोगों ...और पढ़ें

Diwali 2022: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं (फाइल फोटो)
Diwali 2022: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Diwali 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाएं।

पीएम मोदी ने दी दीपावली की शुमकामनाएं

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। दिवाली प्रकाश और खुशी से जुड़ी है। यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि आपके पास परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार दिवाली है।'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी दिवाली की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, 'प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख- समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।'

गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, आरोग्य व समृद्धि लाए।' वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए यही मेरी ईश्वर से कामना है। शुभ दीपावली!'

ये भी पढ़ें: दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के लिए सांय 5:50 से 8:58 तक रहेगा शुभ मुहूर्त, इस विधि से करें पूजा

ये भी पढ़ें: Diwali 2022: रात्रि में घर-घर विचरण करेंगी लक्ष्मी, कार्तिक अमावस्या के दिन मां को करें प्रसन्‍न, यह है उपाय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।