Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डीडी न्यूज ने बदला लोगो का रंग तो विपक्ष ने किया कटाक्ष; प्रसार भारती ने कहा, 'लुक अपग्रेड किया है'

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 08:29 AM (IST)

    Doordarshan Logo Color Changed दूरदर्शन ने लोगो के बदले रंग पर सियासत गरमा गई है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने लोगो के रंग पर हमला बोलते हुए कहा कि म ...और पढ़ें

    दूरदर्शन के लोगो के बदले रंग पर सियासत तेज।
    दूरदर्शन के लोगो के बदले रंग पर सियासत तेज।

    HighLights

    1. विपक्ष ने कहा- डीडी न्यूज के लोगो का किया गया भगवाकरण।
    2. भाजपा बोली -विपक्षी पूर्वाग्रह से ग्रस्त।

    जेएनएन, नई दिल्ली। सार्वजनिक प्रसारणकर्ता दूरदर्शन द्वारा अपने डीडी न्यूज चैनल के लोगो का रंग लाल से नारंगी करने पर सियासत गर्मा गई है। विपक्ष ने जहां लोगो के भगवाकरण करने का आरोप लगाते हुए इस कदम को पूरी तरह गैरकानूनी बताया है वहीं भाजपा का कहना है कि विपक्षी पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं।

    डीडी न्यूज ने बदला लोगो का रंग

    दरअसल, बीते मंगलवार को डीडी न्यूज ने अपना नया लोगो लांच किया था। इस बदलाव की घोषणा करते हुए डीडी न्यूज ने नए लोगो के साथ वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,

    हालांकि, हमारे मूल्य वही हैं, अब हम एक नए अवतार में उपलब्ध। एक ऐसी समाचार यात्रा के लिए तैयार हो जाइए जो पहले कभी नहीं देखी गई। बिल्कुल नए डीडी न्यूज का अनुभव करें। हमारे पास यह कहने का साहस है : गति से अधिक सटीकता, दावों से अधिक तथ्य और सनसनीखेज से ऊपर सच्चाई। अगर यह डीडी न्यूज पर है, तो यह सच है।

    ममता ने किया कटाक्ष

    शनिवार को तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट में कहा- ''मैं अचानक भगवाकरण और हमारे दूरदर्शन लोगो का रंग बदलने से स्तब्ध हूं, खासकर ऐसे में जबकि लोकसभा चुनाव हो रहा है। यह बिल्कुल अवैध है। यह राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक के भाजपा समर्थक पूर्वाग्रह को दर्शाता है।''

    अनुराग ठाकुर ने दिया ये जवाब

    इस पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बनर्जी पर कटाक्ष किया। कहा- ''भगवा'' के प्रति ममता का प्रेम ''जगजाहिर'' है, यह बदलाव तो एक तरह ''घर वापसी'' है क्योंकि भगवा लोगो का टेस्ट 1982 में किया गया था।

    खबरें और भी

    भाजपा आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि भारत में रंगीन टीवी 1982 में आया और उसी वर्ष दूरदर्शन राष्ट्रीय प्रसारक बन गया। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन के भगवा रंग पर परीक्षण 1982 में ही कर लिया गया था। इसलिए चौंकिए मत और पता लगाइए कि इसे नीले रंग में आखिर बदला किसने? यह राष्ट्रीय प्रसारक के लिए घरवापसी के अलावा कुछ नहीं है।

    इस दौरान मालवीय ने एक्स पर पुराने दिनों के दूरदर्शन के प्रोमो की एक क्लिप भी साझा की। उधर प्रसार भारती के पूर्व सीईओ और वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के सांसद जवाहर सरकार ने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चैनल के लोगो का भगवाकरण करना एकदम गलत है। यह अब प्रसार भारती नहीं, बल्कि प्रचार भारती हो गया है।

    प्रसार भारती ने कहा- ग्राफिक्स को आकर्षक बनाने की कोशिश

    उधर, प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा- यह नारंगी रंग है और चैनल के ग्राफिक्स को आकर्षक बनाने के लिए इस रंग का प्रयोग किया गया। सिर्फ लोगो ही नहीं, वरन चैनल ने नई लाइ¨टग और उपकरणों सहित अपने लुक को भी अपग्रेड किया है।