Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राजस्थान में ERCP जन जागरण यात्रा की शुरूआत, खरगे बोले- लाल डायरी में लिखा है कि फिर से कांग्रेस सरकार आएगी

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 07:28 PM (IST)

    राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को बड़ा चुनावी मुददा बना रही है। बता दें कि कांग्रेस की जन जागरण यात्रा की शु ...और पढ़ें

    राजस्थान में ERCP जन जागरण यात्रा की शुरूआत (Image: ANI)
    राजस्थान में ERCP जन जागरण यात्रा की शुरूआत (Image: ANI)

    HighLights

    1. राजस्थान में ERCP जन जागरण यात्रा की शुरूआत
    2. लाल डायरी को मुद्दा बनाए जाने पर खरगे का कटाक्ष
    3. गहलोत बोले- गुस्सा वसुंधरा से, जनता से धोखा क्यों कर रहे हैं

    जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के 83 विधानसभा क्षेत्रों को साधने के लिए कांग्रेस पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को बड़ा चुनावी मुद्दा बना रही है।

    केंद्र सरकार की ओर से ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किए जाने को लेकर निकाली जाने वाली कांग्रेस की जन जागरण यात्रा की शुरूआत सोमवार को बारां से हुई। यहां सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की जुबान दी थी,लेकिन उस पर चले नहीं। राजस्थान सरकार ने कई गारंटी दी,जिन्हे पूरा किया।'

    लाल डायरी को मुद्दा बनाए जाने पर खरगे का कटाक्ष

    भाजपा की ओर से लाल डायरी को कांग्रेस सरकार के खिलाफ मुददा बनाए जाने पर खरगे ने कटाक्ष करते हुए कहा, लाल डायरी में लिखा है कि राजस्थान में फिर कांग्रेस सरकार बनाएगी। फिर कांग्रेस आने वाली है। उन्होंने कहा आगे कि लाल, काली, पीली सभी डायरियों में लिखा है कि कांग्रेस फिर सत्ता में आएगी।

    पीएम पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा, मोदी चुनाव प्रचार के लिए दौड़ते रहते हैं। चुनाव में गली-गली घूम सकते हैं,लेकिन संसद में कम बैठते हैं। कर्नाटक में इतना दौड़े,गली-गली घूमे,लेकिन वहां भाजपा की हार हुई। उन्होंने कहा,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मोदी की तरह नहीं करते कि आए, बोले और चले गए। काम करके दिखाया है। यह काम वही कर सकता है, जो गरीबों की तकलीफें जानता है।

    'मोदी के साथ सांसदों ने भी धोखा दिया'

    खरगे ने कहा, केंद्र सरकार गरीबों के लिए मनरेगा का पैसा राज्यों को नहीं दे रही है। गहलोत सरकार ने 21 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। सभा में मौजूद लोगों से उन्होंने कहा, आपको सोचना होगा क्या झूठ बोलने वालों की सरकार चाहिए या काम करने वालों की सरकार चाहिए। उन्होंने कहा, प्रदेश में भाजपा के 25 सांसद चुनाव जीते, लेकिन किसी ने यहां के हितों के लिए काम नहीं किया। उन्होंने ईआरसीपी के लिए क्यों नहीं आवाज उठाई।

    खबरें और भी

    मोदी के साथ सांसदों ने भी जनता के साथ धोखा किया। सांसद न पानी लाए और नही पैसा लाए। उन्होंने कहा, भाजपा का काम सरकार गिराना है। कर्नाटक व गोवा में सरकार गिराई,राजस्थान में भी कोशिश हुई। लेकिन विधायक और जनता कांग्रेस के साथ रहे।

    गहलोत बोले- गुस्सा वसुंधरा से, जनता से धोखा क्यों कर रहे हैं

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, केंद्र सरकार का गुस्सा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के साथ है। लेकिन, प्रदेश की जनता से क्यों धोखा कर रहे हैं? उनकी वसुंधरा से नहीं बनती, इस पर हम कुछ नहीं कहना चाहते। ये उनका अंदरूनी मामला है। लेकिन उनकी वसुंधरा से नहीं बनती, इस पर हम कुछ नहीं कहना चाहते। यह उनका अंदरूनी मामला है। किसी सांसद ने ईआरसीपी पर कुछ नहीं कहा। पीएम ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वादा पूरा नहीं किया। गहलोत ने कहा,जनता से मिल रहे फीडबैक के आधार पर मैं कह सकता हूं कि प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

    यह भी पढ़े: Mahua Moitra: पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का मामला, केंद्रीय मंत्री बोले- यह चौंकाने वाला और शर्मनाक है

    20 को प्रियंका की सभा

    ईआरसीपी जन जागरण यात्रा 13 जिलों से गुजरेगी। यात्रा 20 अक्टूबर को दौसा जिले के सिकराय में समाप्त होगी। समापन के मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सभा को संबोधित करेंगी। इस परियोजना के तहत अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, जयपुर, अजमेर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों में पीने और सिचांई का पानी उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव है।

    भाजपा ने साधा निशाना

    केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा,अब तक गहलोत लाल डायरी होने स इन्कार करते थे। लेकिन खरगे ने लाल डायरी की बात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा,खरगे को यह स्पष्ट करना चाहिए कि जो बात वे कह रहे हैं,वह पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की ओर से जारी किए गए पन्नों से पहले लिखी है या बाद में लिखी है। प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस की यात्रा को राजनीतिक ढोंग बताया है। उन्होंने कहा,चुनाव के बाद बनने वाली भाजपा सरकार ही यह परियोजना पूरी करेगी।

    यह भी पढ़े: 'बेंगलुरु में कांग्रेस ने किया था अवैध धन संग्रह', 42 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद भाजपा ने सत्तारूढ़ पार्टी पर बोला हमला