Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'BJP विरोधी मोर्चे पर नहीं, JDS को मजबूत करने पर है फोकस', पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का बयान

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 04:42 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर पूर्व पीएम ने कहा कि वह अभी 91 साल के हैं और उनके चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में ...और पढ़ें

    'BJP विरोधी मोर्चे पर नहीं, JDS को मजबूत करने पर है फोकस', पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का बयान (फोटो एएनआइ)
    'BJP विरोधी मोर्चे पर नहीं, JDS को मजबूत करने पर है फोकस', पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का बयान (फोटो एएनआइ)

    बेंगलुरु, एजेंसी। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी दलों के नेता सियासी रणनीति बनाने में जुटे हैं। इस बीच मिशन 2024 से पहले विपक्षी एकता को लेकर पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने बयान दिया है। एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि हमारी पार्टी ने फैसला लिया है कि हम सबसे पहले स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अपने संगठन को मजबूत करेंगे। हमने लोकसभा चुनाव को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।

    भाजपा विरोधी मोर्चा को लेकर नहीं हूं आश्वस्त- देवेगौड़ा

    जेडीएस प्रमुख औ पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने मंगलवार को कहा कि वह यह नहीं बता सकते कि कौन सी पार्टी सांप्रदायिक है और कौन नहीं, क्योंकि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के लिए चल रहे प्रयासों को लेकर वह बहुत आश्वस्त नहीं हैं।

    क्या बोले पूर्व पीएम देवेगौड़ा

    पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने कहा कि क्या देश में कोई ऐसी पार्टी है, जिसका भाजपा से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं इस देश की राजनीति के बारे में विस्तार से विश्लेषण कर सकता हूं, इसका क्या फायदा है? मुझे एक ऐसी पार्टी दिखाओ जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा से नहीं जुड़ी है। भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे पूरे देश में एक पार्टी दिखाएं, फिर मैं जवाब दूंगा।

    'देश के राजनीतिक माहौल पर नहीं करना चाहता चर्चा'

    साथ ही देवेगौड़ा ने आगे कहा कि कुछ कांग्रेस नेता कह सकते हैं, लेकिन क्या वे करुणानिधि की पार्टी डीएमके के पास नहीं गए थे, जिन्होंने छह साल तक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा का समर्थन किया। मैं कई घटनाओं का जिक्र कर सकता हूं। इसलिए मैं इस देश में चल रहे राजनीतिक माहौल पर चर्चा नहीं करना चाहता हूं, इसकी कोई आवश्यकता नहीं है।

    भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी पार्टी- देवेगौड़ा

    वहीं, देवेगौड़ा ने भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि उनकी पार्टी ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देगी। उन्होंने कहा कि हमे अपने संगठन को मजबूत करेंगे। हमने लोकसभा के मुद्दे पर कोई फैसला नहीं किया है। हमारी पार्टी की ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं, उन्हें एकजुट और प्रोत्साहित करके मजबूत करने की दिशा में काम करना होगा।

    लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर क्या बोले देवेगौड़ा?

    लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर पूर्व पीएम ने कहा कि वह अभी 91 साल के हैं और उनके चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह सब बाद में तय किया जाएगा। पहले हमारी प्राथमिकता अपने संगठन को मजबूत करना है।

    खबरें और भी