विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गांधी परिवार ने कहा होगा' वन नेशन वन इलेक्शन पर बनी कमेटी से अधीर रंजन चौधरी के हटने पर बोले केंद्रीय मंत्री

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Sun, 03 Sep 2023 02:46 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन से चुनाव पर खर्च होने वाले सैकड़ों-हजारों करोड़ रुपये ...और पढ़ें

One Nation One Election कमेटी से अधीर रंजन चौधरी के हटने पर केंद्रीय मंत्री बोले- गांधी परिवार ने कहा होगा
One Nation One Election कमेटी से अधीर रंजन चौधरी के हटने पर केंद्रीय मंत्री बोले- गांधी परिवार ने कहा होगा

नई दिल्ली, एएनआई। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को 'वन नेशन वन इलेक्शन' के लिए गठित समिति में अधीर रंजन चौधरी के शामिल नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक देश, एक चुनाव अच्छा विचार है। इसका समय अब आ गया है।

'वन नेशन, वन इलेक्शन' से देश में एक साथ होंगे चुनाव: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन से चुनाव पर खर्च होने वाले सैकड़ों-हजारों करोड़ रुपये की बचत होगी। यदि 'एक देश, एक चुनाव' लागू होता है तो पूरे भारत में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होंगे और मतदान भी एक ही समय पर होगा।

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि यह कांग्रेस जैसी पार्टियों के लिए बुरा है, जिनकी समृद्ध भारत में कोई रुचि नहीं है। इसलिए मुझे आश्चर्य नहीं है कि गांधी परिवार ने अधीर रंजन चौधरी को फोन किया और कहा कि समिति में शामिल न हों।

केंद्र ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर गठित की समिति

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को 'एक देश, एक चुनाव' की जांच के लिए शनिवार को केंद्र द्वारा गठित आठ सदस्यों के समिति में शामिल किया गया था। हालांकि, उन्होंने अधीर ने पैनल में काम करने से इनकार कर दिया। इस समिति में पूर्व देशपति रामनाथ कोविन्द (अध्यक्ष) के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आज़ाद को भी शामिल किया गया है।

'लोकतंत्र को बर्बाद कर रहे कांग्रेस के नेता'

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर देश को तोड़ने का आरोप लगाया और पीएम मोदी के दृष्टिकोण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता हमारे लोकतंत्र को बर्बाद कर रहे हैं। वे न्यायपालिका, मीडिया और अर्थव्यवस्था के बारे में नकारात्मक बातें करते हैं। वे देश को तोड़ने के लिए हर चीज के बारे में बात करते हैं।

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस ध्यान भटकाएगी, झूठ बोलेगी, निंदा करेगी और वह सब कुछ करेगी, जो देश को पीछे धकेलती है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण ने इस देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया है।

पांच राज्यों में इस साल के अंत में होंगे विधानसभा चुनाव

बता दें, इस साल के अंत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अगले साल आम चुनावों के साथ कुछ और राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि 'एक देश, एक चुनाव' बहुत जल्द लागू किया जा सकता है।

'एक देश, एक चुनाव' के पक्ष में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई बार एक देश, एक चुनाव का विचार रख चुके हैं। नवंबर 2020 में पीठासीन अधिकारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक देश, एक चुनाव न केवल बहस का विषय है, बल्कि भारत के लिए एक आवश्यकता है। उन्होंन कहा कि भारत में हर महीने चुनाव होता है, जिससे विकास बाधित होता है। देश को इतना पैसा नहीं बर्बाद करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।