Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा एलान, अब क्या करेगी कांग्रेस और AAP?

    Updated: Fri, 06 Sep 2024 07:27 PM (IST)

    आप ने हाल ही में कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी को हराने के लिए ‘कुछ भी’ करेगी यहां तक वह हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हाथ भी मिलाएगी। इस बीच समा ...और पढ़ें

    हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने दिया संकेत
    हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने दिया संकेत

    HighLights

    1. ‘INDIA ALLIANCE’ की एकजुटता नया इतिहास लिखने में सक्षम'
    2. इंडिया एलायंस की पुकार, जनहित में हो बदलाव - अखिलेश यादव

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। आम आदमी पार्टी ने हाल ही में कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी को हराने के लिए ‘कुछ भी’ करेगी, यहां तक वह हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हाथ भी मिलाएगी। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट के जरिए सियासी बिगुल को और ज्यादा हवा दे दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, हरियाणा चुनाव में ‘INDIA ALLIANCE’ की एकजुटता नया इतिहास लिखने में सक्षम है।

    सपा चीफ ने कहा, 'हमने कई बार कहा है और एक बार फिर दोहरा रहे हैं व आगे भी दोहरायेंगे कि ‘बात सीट की नहीं जीत की है’। हरियाणा के विकास व सौहार्द की विरोधी ‘भाजपा की नकारात्मक, साम्प्रदायिक, विभाजनकारी राजनीति’ को हराने में ‘इंडिया एलायंस’ की जो भी पार्टी सक्षम होगी, हम उसके साथ अपने संगठन और समर्थकों की शक्ति को जोड़ देंगे।

    'हरियाणा के विकास को बीसों साल पीछे ढकेल दिया'

    सपा अध्यक्ष ने आगे कहा, बात दो-चार सीटों पर प्रत्याशी उतारने की नहीं है, बात तो जनता के दुख-दर्द को समझते हुए उनको भाजपा की जोड़-तोड़ की भ्रष्टाचारी सियासत से मुक्ति दिलाने की है, साथ ही हरियाणा के सच्चे विकास और जनता के कल्याण की है। पिछले 10 सालों में भाजपा ने हरियाणा के विकास को बीसों साल पीछे ढकेल दिया है।

    'इंडिया एलायंस की पुकार, जनहित में हो बदलाव'

    सपा चीफ का कहना है, हम मानते हैं कि हमारे या इंडिया एलायंस के किसी भी दल के लिए, ये समय अपनी राजनीतिक संभावना तलाशने का नहीं है बल्कि त्याग और बलिदान का है। जनहित के परमार्थ मार्ग पर स्वार्थ के लिए कोई जगह नहीं होती। कुटिल और स्वार्थी लोग कभी भी इतिहास में अपना नाम दर्ज नहीं करा सकते हैं। ऐसे लोगों की राजनीति को हराने के लिए ये क्षण, अपने से ऊपर उठने का ऐतिहासिक अवसर है। हम हरियाणा के हित के लिए बड़े दिल से, हर त्याग-परित्याग के लिए तैयार हैं। इंडिया एलायंस की पुकार, जनहित में हो बदलाव!

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Haryana Election 2024: विधानसभा चुनाव के लिए आज जारी होगी अधिसूचना, नामांकन पत्र जमा कराने का पहला दिन

    यह भी पढ़ें: हरियाणा में कांग्रेस-आप में गठबंधन के लिए सीटों का फॉर्मूला तैयार, सपा को मिलेंगी इतनी सीटें