Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या राजीव चंद्रशेखर ने लिया राजनीति से संन्यास? लोकसभा चुनाव में हार के बाद BJP नेता का आया जवाब

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 12 Jun 2024 01:03 PM (GMT+05:30)

    Rajeev Chandrasekhar लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राजीव चंद्रशेखर ने कहा था कि सांसद/मंत्री के रूप में मेरा करियर 18 साल बाद समाप्त हो गया है। उन् ...और पढ़ें

    भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने अपने संन्यास वाले बयान पर सफाई दी है। (फोटो सोर्स: जागरण)
    भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने अपने संन्यास वाले बयान पर सफाई दी है। (फोटो सोर्स: जागरण)

    एएनआई, दिल्ली। केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता शशि थरूर से चुनाव हारने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) के बयान को लेकर काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने कुछ दिनों पहले कहा था कि सांसद/मंत्री के रूप में मेरा करियर 18 साल बाद समाप्त हो गया है। लोगों ने अंदेशा लगाना शुरू कर दिया कि उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। गौरतलब है कि उन्होंने ये पोस्ट तुरंत हटा दी।

    मैं राजनीति से नहीं ले रहा संन्यास: राजीव चंद्रशेखर

    भाजपा नेता ने अपने पुराने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा,"नहीं, मैं राजनीति को बिल्कुल अलविदा नहीं कह रहा। मैं नरेंद्र मोदी का 'सिपाही' बनकर उनके विकसित भारत के विजन के लिए काम कर रहा हूं। कांग्रेस नेताओं ने भ्रम फैलाया कि मैं राजनीति से संन्यास ले रहा हूं।

    राजीव चंद्रशेखर ने राहुल गांधी की लीडरशिप पर उठाए सवाल

    उन्होंने आगे कहा,"मैंने अच्छा चुनाव लड़ा और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि केरल के 3.5 लाख लोगों ने भाजपा का समर्थन किया। उन्होंने सुरेश गोपी का समर्थन किया और उन्हें त्रिशूर में सफल बनाया। हम कहीं नहीं जा रहे हैं।" 

    उन्होंने आगे कहा,"कांग्रेस पार्टी जो 2014, 2019 और 2024 के पिछले तीन चुनावों में अपनी ऐतिहासिक तीसरी हार का सामना कर चुकी है। अधिकांश कांग्रेसी राहुल गांधी से यही सवाल पूछ रहे हैं कि हर बार जब आप नेता होते हैं तो हम हार जाते हैं और इस चुनाव में भी वे हार गए।"

    केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर थरूर ने भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर को 16,077 मतों के अंतर से हराकर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'मेरा करियर 18 साल बाद समाप्त हो गया...', मोदी 3.0 कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर राजीव चंद्रशेखर ने लिखा भावुक पोस्ट