Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    VIDEO: 'बचपन में कार्टून देखा और खुद को फैंटम समझने लगे', CM हिमंत ने Rahul Gandhi को बताया नादान बच्चा

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 30 Sep 2024 11:02 PM (IST)

    Himanta biswa sarma Targets Rahul Gandhi असम सीएम हिमंत सरमा ने कहा कि राहुल गांधी खुद को फैंटम समझते हैं। शायद बचपन में उन्होंने कोई कॉमिक पढ़ी या दे ...और पढ़ें

    सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: जागरण)
    सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: जागरण)

    एएनआई, रांची। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने रांची में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "राहुल गांधी एक नादान बच्चा है।

    वह अपने आप को फैंटम समझते हैं। शायद बचपन में उन्होंने कोई कॉमिक पढ़ी या देखी होगी, इसलिए वह खुद को एक फैंटम समझते हैं। मेरा मानना है कि उसकी उम्र अभी कार्टून देखने की है। उसे घर पर बैठकर कार्टून देखते रहना चाहिए।"

    आरक्षण कांग्रेस ने नहीं दिया: सीएम हिमंत

    इससे पहले रविवार को  हरियाणा के सोनीपत, जींद और पंचकूला में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए सीएम हिमंत ने राहुल गांधी पर निशाना साधा था। जींद के जुलाना में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर बोल रहे हैं कि कांग्रेस आई तो आरक्षण को खत्म करेगी। आरक्षण कांग्रेस ने नहीं दिया, बल्कि बाबा साहब ने संविधान में दिया है।

    मैं हर मदरसा बंद कर दूंगा: असम सीएम  

    उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी असम में आए थे। पूछ रहे थे कि आपने 600 मदरसे बंद कर दिए, आगे क्या इरादा है। मैंने बोला, अभी तो 600 बंद किए हैं, आगे जाकर सबको बंद कर दूंगा।  हमें देश में मदरसा की शिक्षा नहीं चाहिए, हमें डॉक्टर और इंजीनियर चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो लात मारकर...' मदरसों पर क्यों फूटा असम CM का गुस्सा?