Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'ये वरुण गांधी के अधिकार पर सवाल', हिमंत सरमा ने राहुल के गांधी सरनेम पर कसा तंज तो कांग्रेस ने किया पलटवार

    By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 03:29 PM (IST)

    Himanta Sarma attack Rahul gandhi हिमंत सरमा ने गांधी परिवार के सदस्यों को डुप्लीकेट के सरदार बोला। उन्होंने कहा कि इंदिरा राजीव और फिर राहुल ने गांधी ...और पढ़ें

    Himanta Sarma attack Rahul gandhi राहुल पर हिमंत सरमा का हमला।
    Himanta Sarma attack Rahul gandhi राहुल पर हिमंत सरमा का हमला।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Himanta Sarma attack Rahul gandhi  I.N.D.I.A. गठबंधन पर तंज कसते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। सरमा ने कहा कि कांग्रेस हर चीज में डुप्लीकेसी करती है। सरमा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा 'गांधी' उपनाम का उपयोग करने की वैधता पर भी सवाल उठाए, जिसपर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है।

    नकली लोगों का सरदार है गांधी परिवार

    सीएम हिमंत सरमा (Himanta Sarma attack Rahul gandhi) ने गांधी परिवार के सदस्यों को "डुप्लीकेट के सरदार" बोला। उन्होंने कहा कि इंदिरा, राजीव और फिर राहुल ने गांधी सरनेम कैसे ले लिया। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन समारोह को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने हमें आजादी दिलाई और इंदिरा परिवार ने उनका उपनाम ही ले लिया। सभी डुप्लीकेट गांधीवादी हैं।

    सरमा ने कहा कि मैंने लंबे समय तक ये जानने का प्रयास किया कि इंदिरा, राहुल, राजीव और प्रियंका किस फॉर्मूले से गांधी बने, लेकिन मुझे इसका उत्तर नहीं मिला। सरमा ने कहा कि यही उपनाम भारत का सबसे पहला घोटाला है।

    कांग्रेस ने सरमा के बहाने वरुण गांधी पर कसा तंज

    सरमा के बयान पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया। एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि सरमा वरुण गांधी के सरनेम रखने के अधिकार पर सवाल उठा रहे हैं।

    खबरें और भी

    कांग्रेस प्रवक्ता अपूर्ब भट्टाचार्य ने कहा, ''इस तरह के शब्द एक मुख्यमंत्री के लिए अशोभनीय हैं। वह कौन होते हैं इस पर टिप्पणी करने वाले कि राहुल जी गांधी उपनाम के लायक हैं या नहीं? क्या यह किसी भी तरह से राज्य की समस्याओं से संबंधित है? 

    सरमा ने राहुल को सरनेम छोड़ने को कहा

    सीएम हिमंत सरमा ने इससे पहले ये भी कहा कि अगर कोई डकैत गांधी सरनेम का इस्तेमाल करता है, तो इससे वह ऋषि नहीं बन जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपना डुप्लिकेट सरनेम छोड़ देना चाहिए, क्योंकि यह मूल नहीं है।