यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Monsoon Session: अगले PM नरेन्द्र मोदी ही बनेंगे- दिल्ली विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए अमित शाह
संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक 2023 पर हुई बहस का जवाब ...और पढ़ें

HighLights
- लोकसभा में दिल्ली संशोधन विधेयक को लेकर हुई चर्चा
- अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन पर जमकर साधा निशाना
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। संसद के मानसून सत्र (Monsoon Session) में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने लोकसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक, 2023 पर हुई बहस का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी आईएनडीआईए और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गठबंधन में और दो-तीन लोगों को शामिल कर लीजिए, लेकिन अगले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही बनने वाले हैं।
'टूटेगा विपक्षी गठबंधन'
इसी बीच अमित शाह ने मणिपुर मुद्दे को लेकर विपक्षियों को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि गठबंधन टूटने वाला बिल जैसे ही सामने आया, विपक्षियों को मणिपुर, दंगा, लोकतंत्र इत्यादि याद नहीं आया। तमाम विपक्षी एकत्रित होकर सामने बैठे हैं और यह लोग 130 करोड़ लोगों को बताते हैं कि हमें (सरकार) मणिपुर, लोकतंत्र की चिंता नहीं है सिर्फ चुनाव की चिंता है।
उन्होंने कहा कि यह बिल (दिल्ली सेवा बिल) इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह बिल पास होने के बाद गठबंधन टूट जाएगा। अरविंद केजरीवाल आपको बॉय बॉय करके चले जाएंगे।
'एक राज्य नहीं है दिल्ली'
विपक्ष की प्राथमिकता अपने गठबंधन को बचाना है। विपक्ष को मणिपुर की चिंता नहीं है... हर कोई एक राज्य के अधिकारों के बारे में बात कर रहा है, लेकिन कौन सा राज्य? दिल्ली एक राज्य नहीं बल्कि एक केंद्र शासित प्रदेश है...संसद को दिल्ली के लिए कानून बनाने का अधिकार है - गृह मंत्री अमित शाह
'खुद की टीम बनाएं ओवैसी'
वहीं, गृह मंत्री ने असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा कि आप खुद की टीम बनाइये। आपके मुद्दे सबसे अलग हैं।