Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    I.N.D.I.A Meet: संयोजक पद के लिए खरगे का नाम हो सकता है प्रस्तावित, आज से मुंबई में आयोजित होगी बैठक

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 01:59 AM (IST)

    ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’(आईएनडीआईए) की तीसरी बैठक मुंबई में आयोजित होने वाली है। हालांकि अब तक इस विपक्षी दल के अध्यक्ष पद का नाम प ...और पढ़ें

    मल्लिकार्जुन खरगे का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया जा सकता है।(फोटो सोर्स: जागरण)
    मल्लिकार्जुन खरगे का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया जा सकता है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. शुक्रवार को गठबंधन का लोगो जारी होगा।
    2. संयोजक पद के लिए दो नेताओं के बीच मुकाबला।

    मुंबई, एएनआई। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों ने कमर कस ली है।  मुंबई में 31 अगस्त (आज) और 1 सितंबर को इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A.) की बैठक होने जा रही है। राकांपा संस्थापक शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि दो दिन चलने वाली आईएनडीआईए की बैठक में देशभर के 28 दलों के 63 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

    ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’(आईएनडीआईए) की ये तीसरी बैठक है। हालांकि, अब तक इस विपक्षी दल के अध्यक्ष पद का नाम प्रस्तावित नहीं किया गया है। सूत्रों ने जानकारी दी कि बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम संयोजक पद के लिए प्रस्तावित किया जा सकता है।

    संयोजक पद के लिए इन दो नेताओं के बीच मुकाबला

    सूत्रों ने आगे जानकारी दी कि संयोजक पद के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच मुकाबला है। सूत्रों ने ये भी बताया कि इसके अलावा संयोजकों के चार पद भी प्रस्तावित किए गए हैं, जिस पर चर्चा की जाएगी।

    कांग्रेस ने संयोजक के मुद्दे को पूरी तरह से सहयोगियों की सहमति पर छोड़ दिया है। वहीं, इस गठबंधन के लिए एक नया थीम सॉन्ग भी जारी किया जाएगा। इस नए सॉन्ग को कई भाषाओं में जारी किए जाएंगे। संविधान की प्रस्तावना में लिखे,'हम भारत के लोग' का इस्तेमाल किया जाएगा।

    खबरें और भी

    शुक्रवार को गठबंधन का लोगो होगा जारी

    इसके अलावा, विपक्षी गठबंधन एक समन्वय समिति की घोषणा करेगा जिसमें प्रमुख घटक दलों के 11 सदस्य होंगे। लालू यादव के मुताबिक इस पर निर्णय गुरुवार को ही ले लिया जाएगा। शुक्रवार को गठबंधन का लोगो जारी किया जाएगा।

    माना जा रहा है कि इस बैठक में क्षेत्रीय एवं राज्य स्तर पर ऐसे समूह भी गठित किए जाएंगे, जो इस विपक्षी गठबंधन का हिस्सा बने दलों के बीच सीटों के बंटवारे का मसला सुलझाएंगे। खासतौर से एक ही राज्य के दो दलों के बीच उलझे गणित को सुलझाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आईएनडीआईए की यह तीसरी बैठक है। पहली बैठक पटना और दूसरी बेंगलुरु में हुई थी।

    सोनिया-राहुल समेत कई नेता आज पहुंचेंगे

    बैठक के लिए फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव, नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन, एमके स्टालिन, अर¨वद केजरीवाल, भगवंत मान, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार को मुंबई पहुंचेंगे। गुरुवार को ही उद्धव ठाकरे नेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन भी करेंगे।