विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हाथों में हथकड़ी देखकर दुख हुआ', अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर कांग्रेस का बड़ा दावा

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 05 Feb 2025 02:02 PM (IST)

मेरिका में बिना किसी वैध कागजात के दाखिल होने वाले भारतीयों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। अमेरिका के एक ...और पढ़ें

ट्रंप प्रशासन ने 104 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। (फोटो सोर्स: रॉयटर्स)
ट्रंप प्रशासन ने 104 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। (फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

एएनआई, नई दिल्ली। अमेरिका में अवैध कागजात के रह रहे लोगों पर ट्रंप कार्रवाई कर रहे हैं। मंगलवार (4 फरवरी) को ट्रंप प्रशासन ने 104 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। मिलिट्री प्लेन C17 से इन लोगों को भारत भेजा गया।

इस घटना पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने टिप्पणी की है। उन्होंने दावा किया है कि जिन भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है, उनके हाथों में हथकड़ी लगाकर उन्हें अपमानित किया गया है। लोगों की तस्वीरें देखकर उन्हें काफी पीड़ा हुई है।

पवन खेड़ा ने यूपीए शासन की घटना को किया याद

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उन्होंने एक बयान साझा करते हुए यूपीए शासन की एक घटना को याद किया। उन्होंने कहा कि  जब 2013 में भारतीय राजनयिक देवयानी कोबरागड़े को अमेरिका में "हथकड़ी लगाई गई और कपड़े उतारकर तलाशी ली गई तब भारत सरकार ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई थी।  विदेश सचिव सुजाता सिंह ने अमेरिकी राजदूत नैंसी पॉवेल के साथ कड़ा विरोध दर्ज कराया था।"

उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और राहुल गांधी और सुशील कुमार शिंदू जैसे कांग्रेस नेताओं ने उस समय भारत दौरे पर आए अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया था और भारत सरकार ने अमेरिकी दूतावास को दी गई कई सुविधाएं वापस ले ली थीं।

अमृतसर में लैंड होगा सी-17 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट

जानकारी के मुताबिक, यूएस एयरफोर्स का सी-17 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करेगा। 104 भारतीय को सूची में छह राज्यों के लोग शामिल है। जिनमें गुजरात के 33, पंजाब के 30, हरियाणा के 33, उत्तर प्रदेश के 02, चंडीगढ़ के 02 और महाराष्ट्र के 03 लोग शामिल है। डिपोर्ट किए गए भारतीयों में 12 लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र 4 साल से लेकर 17 साल के बीच है। 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले ट्रंप प्रशासन का एक्शन, अवैध प्रवासी भारतीयों को भेजा जा रहा वापस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।