Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mission 2024: मुंबई में आज चरम पर होगी राजनीति, एक तरफ NDA और दूसरी तरफ I.N.D.I.A की बैठक, पढ़ें क्या होगा खास

    By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 08:59 AM (IST)

    INDIA Meet in mumbai आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को और बल देने के लिए आज मुंबई में राजनीतिक जमावड़ा लगेगा। दोनों गठबंधन एनडीए और आईएनडीआईए आज बैठक ...और पढ़ें

    INDIA Meet in mumbai मुंबई में आज राजनीतिक पारा चढ़ेगा।
    INDIA Meet in mumbai मुंबई में आज राजनीतिक पारा चढ़ेगा।

    HighLights

    1. I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक आज मुंबई में होगी।
    2. लोगो और गठबंधन के झंडे समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा।
    3. NDA भी आज करेगा बैठक।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। I.N.D.I.A Meet लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से विभिन्न पार्टियां रणनीति तैयार करने में जुट गई हैं। एक ओर जहां विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A) मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करने में जुटा है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा नीत एनडीए भी अपने कुनबे को एकजुट कर आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटा है। 

    चुनावी तैयारियों को और बल देने के लिए आज मुंबई में राजनीतिक जमावड़ा लगने वाला है। दोनों गठबंधन आज बैठक कर आगे की राह तैयार करने वाले हैं। I.N.D.I.A गठबंधन की यह तीसरी बैठक होने वाली है, जिसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। 

    आइए जानें, आखिर दोनों गठबंधन के एजेंडे में क्या होने वाला है। 

    1. कांग्रेस, AAP, जेडीयू, आरजेडी, शिवसेना (यूबीटी), टीएमसी समेत कई विपक्षी पार्टियों के गठबंदन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक मुंबई में होने वाली है। यह बैठक दो दिन चलेगी और इसमें कई फैसले हो सकते हैं।  
    2. बैठक के दौरान, मुंबई में I.N.D.I.A अपने लोगो का अनावरण करेगा और एक झंडे को भी जारी कर सकता है। विपक्षी गुट अगले साल होने वाले आम चुनावों को लेकर आपसी सामंजस्य बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श करेगा। 
    3. यह भी उम्मीद है कि कुछ और क्षेत्रीय पार्टियां मुंबई में 26 दल वाले विपक्षी गठबंधन में शामिल होंगी। अकाली दल और INLD का नाम रेस में सबसे आगे है।
    4. इस बार मुंबई में होने वाली विपक्षी बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी शामिल होंगी। 

  • मुंबई में होने वाली इंडिया अलायंस मीट की मेजबानी शिवसेना (यूबीटी) कर रही है। विपक्षी पार्टियों के प्रतिनिधि मुंबई पहुंचना भी शुरू हो गए हैं। 
  • इस बैठक में सीट शेयर के साथ विभिन्न दलों में गलत बयानी को रोकने पर भी चर्चा हो सकती है।
  • कांग्रेस पार्टी ने बैठक से पहले दावा किया है कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गुट के 4 से 5 राजनीतिक दल इंडिया गठबंधन के संपर्क में हैं और वो आने वाले दिनों में विपक्षी गुट में शामिल हो जाएंगे।
  • दूसरी ओर एनडीए की बैठक में राज्य सरकार में शामिल दल, भाजपा, एनसीपी (अजित पवार) और शिवसेना ही शामिल होंगे। तीनों दल महाराष्ट्र की सीटों पर चर्चा कर सकते हैं।
  • कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन में कोई भी नेता पीएम की रेस में नहीं है और सभी मोदी सरकार को हटाने को एकजुट हुए हैं।
  • 2024 के लोकसभा चुनावों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिले इसपर भी आज विचार किया जा सकता है।

     

  • खबरें और भी