Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जनसेना पार्टी के साथ मिलकर होगा चंद्रबाबू नायडू का 'कल्याण'! पवन ने किया टीडीपी के साथ चुनाव लड़ने का एलान

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 02:59 PM (GMT+05:30)

    एनडीए के सहयोगी जनसेना पार्टी के नेता पवन कल्याण ने कहा कि वह इस बारे में काफी समय से सोच रहे थे कि क्या जनसेना और टीडीपी आगामी चुनाव एक साथ लड़ सकते ...और पढ़ें

    आंध्र प्रदेश में जनसेना पार्टी और टीडीपी एक साथ मिलकर वाईएसआरसीपी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।(फोटो सोर्स: जागरण)
    आंध्र प्रदेश में जनसेना पार्टी और टीडीपी एक साथ मिलकर वाईएसआरसीपी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम में घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं
    2. चंद्रबाबू नायडू से जेल में मिले पवन कल्याण
    3. जनसेना पार्टी और टीडीपी एक साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

    राजामहेंद्रवरम, पीटीआई। Janasena Party- TDP Alliance। आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम (skill development scam) में घोटाले के आरोप में फंसे चंद्रबाबू नायडू फिलहाल जेल में बंद है। गुरुवार को राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में जाकर जनसेना पार्टी के नेता पवन कल्याण ने उनसे मुलाकात की।

    जेल से बाहर आने के बाद पवन कल्याण ने कहा कि जनसेना पार्टी और टीडीपी अगले चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी क्योंकि आंध्र प्रदेश वाईएसआरसीपी का शासन बर्दाश्त नहीं कर सकता।

    पूर्व सीएम से जेल में मिले पवन कल्याण

    एनडीए के सहयोगी जनसेना पार्टी के नेता ने कहा कि वह इस बारे में काफी समय से सोच रहे थे कि क्या जनसेना और टीडीपी आगामी चुनाव एक साथ लड़ सकते हैं, लेकिन चंद्रूबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद मैंने फैसला कर लिया कि दोनों पार्टी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

    जनसेना पार्टी और टीडीपी एक साथ लड़ेंगे चुनाव

    पवन कल्याण ने सीएम नायडू के बेटे और पार्टी महासचिव नारा लोकेश और हिंदूपुर विधायक और नायडू के बहनोई के साथ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा,"आंध्र प्रदेश वाईएसआरसीपी को बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैंने आज फैसला कर लिया है। अगले चुनाव में जनसेना और टीडीपी एक साथ चुनाव लड़ेंगे।"

    पूर्व सीएम की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कल्याण ने कहा कि वह सिर्फ गिरफ्तारी की निंदा करके नहीं जाएंगे और अपने अपना रुख भी स्पष्ट करेंगे।

    कोर्ट ने पूर्व सीएम की याचिका की खारिज 

    बताते चलें कि आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने एफआइआर (FIR) रद करने की मांग को लेकर दायर पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की याचिका पर सुनवाई 19 सितंबर तक के लिए टाल दी है। वहीं, अदालत ने सीआइडी को जवाब दाखिल करने के भी निर्देश दिए। 

    खबरें और भी

    बुधवार को (मैं बाबू के साथ हूं) के नारे के साथ टीडीपी कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत बुधवार को सभी जिलों में भूख हड़ताल की है। 

    यह भी पढ़ें: नायडू की FIR रद करने की याचिका पर सुनवाई 19 सितंबर तक टली, TDP ने गिरफ्तारी के विरोध में किया भूख हड़ताल