Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    त्रिपुरा दौरे पर अगरतला पहुंचे जेपी नड्डा, CM माणिक साहा ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत; आज रैली को करेंगे संबोधित

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Sat, 17 Jun 2023 03:10 AM (IST)

    जेपी नड्डा के त्रिपुरा आगमन पर सीएम साहा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा त्रिपुरा जिले के संतिरबाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में नौ साल पूर ...और पढ़ें

    त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचे जेपी नड्डा।(फोटो सोर्स: एएनआइ)
    त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचे जेपी नड्डा।(फोटो सोर्स: एएनआइ)

    अगरतला, एएनआइ। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार रात त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचे। एमबीबी एयरपोर्ट में उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य और राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब मौजूद थे। आज (17-06-23) जेपी नड्डा दक्षिण त्रिपुरा के संतिराबाजार स्कूल मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे। केंद्र में भाजपा के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह रैली आयोजित की गई है।

    सुबह 11 बजे जेपी नड्डा करेंगे रैली को संबोधित

    जेपी नड्डा के त्रिपुरा आगमन पर सीएम साहा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा, त्रिपुरा जिले के संतिरबाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली एक रैली को संबोधित करने के जेपी नड्डा राज्य के दौरे पर हैं। हमने उनका स्वागत किया है। जानकारी के मुताबिक, सुबह 11 बजे भाजपा अध्यक्ष रैली को संबोधित कर सकते हैं।

    बता दें कि इस साल त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीट जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है।