Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karnataka: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पहुंचेंगे बेंगलुरु, करेंगे जनसभा और रोड शो को संबोधित

    By Versha SinghEdited By: Versha Singh
    Updated: Thu, 09 Mar 2023 10:28 AM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा मई में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के लिए आज बेंगलुरु पहुंचेंगे। जेपी ...और पढ़ें

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पहुंचेंगे बेंगलुरु
    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पहुंचेंगे बेंगलुरु

    बेंगलुरु, एजेंसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (BJP national president J P Nadda) मई में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) से पहले पार्टी की 'विजय संकल्प यात्रा' (BJPs Vijaya Sankalpa Yatra) के तहत रोड शो (BJP's Road Show in Karnataka) करने और एक जनसभा (Public Meeting In Karnataka) में शामिल होने के लिए गुरुवार को शहर में होंगे।

    भाजपा के राज्य महासचिव सिद्धाराजू (BJP State General Secretary Siddaraju) ने एक बयान में कहा कि नड्डा के शाम करीब 5.20 बजे एचएएल हवाईअड्डे (HAL Airport) पर पहुंचने की उम्मीद है, वह विजय संकल्प यात्रा (Vijaya Sankalpa Yatra) में भाग लेने के लिए के आर पुरम जाएंगे।

    के आर पुरम में गणपति मंदिर के पास पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद वह एक रोड शो करेंगे, जिसके बाद वह एक जनसभा को संबोधित करने के लिए गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में जाएंगे।

    इस दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, राज्य भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, राज्य मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों के सार्वजनिक बैठक में भाग लेने की संभावना है।