'बंगाल में BJP नहीं जीती, तो EC से उठ जाएगा भरोसा', कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग पर तंज; उमर अब्दुल्ला ने भी घेरा
कन्हैया कुमार ने बंगाल चुनाव रुझानों पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कटाक्ष किया, कहा अगर भाजपा नहीं जीती तो आयोग से भरोसा उठ जाएगा। ...और पढ़ें

कन्हैया कुमार की फाइल फोटो।
HighLights
कन्हैया कुमार ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना
बंगाल चुनाव रुझानों पर किया तीखा कटाक्ष
उमर अब्दुल्ला ने भी नतीजों पर जताई निराशा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में भाजपा पुडुचेरी, असम और बंगाल में सरकार बनाती दिखाई दे रही है। जबकि केरलम में यूडीएफ और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त मिल रही है। इस बीच, कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता और स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार की एक टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
चुनाव आयोग पर साधा निशाना
दरअसल,कन्हैया कुमार ने बंगाल के शुरूआती रुझानों को देखते हुए 'X' पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लिखा, 'अगर बीजेपी बंगाल जैसे राज्य में भी नहीं जीतेगी, तो हमारा चुनाव आयोग से भरोसा उठ जाएगा।'
बंगाल में कन्हैया ने जमकर किया था प्रचार
कन्हैया का यह कटाक्ष सीधे तौर पर उस धारणा पर प्रहार है, जिसमें विपक्ष अक्सर चुनाव आयोग पर सत्ता पक्ष के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाता रहा है। उनके इस बयान को इस तरह देखा जा रहा है कि अगर इतने भारी विरोध और जमीनी हकीकत के बावजूद नतीजे बीजेपी के पक्ष में जाते हैं, तो यह संस्थागत निष्पक्षता पर बड़ा सवाल होगा।
मालूम हो कि, इस बार के चुनाव में कन्हैया कुमार ने कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन के लिए धुआंधार प्रचार किया था। उन्होंने अपनी सभाओं में लगातार बेरोजगारी, महंगाई और संघीय ढांचे पर हमले को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। हालांकि, रुझान बताते हैं कि मुख्य मुकाबला अभी भी 'दीदी' और 'मोदी' के बीच सिमटा हुआ है। कोलकाता पोर्ट जैसी सीटों पर जहां टीएमसी के फिरहाद हाकिम विशाल बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं उत्तर बंगाल और जंगलमहल के कुछ हिस्सों में बीजेपी कड़ी टक्कर दे रही है।
खबरें और भी

2029 तक महसूस किए जाएंगे झटके : उमर अब्दुल्ला
इसके साथ ही पांचों राज्यों के शुरूआती रुझानों को लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी नतीजों को लेकर निराशा जाहिर की है। उमर अब्दुल्ला ने 'X' पर लिखा,'ब्लडी हेल' यानी कि'धत्त तेरी के'। जम्मू कश्मीर के सीएम ने इसके अलावा कुछ और नहीं लिखा लेकिन उन्होंने ऐसे समय यह कमेंट लिखा है जिसे चुनाव परिणामों से जोड़कर देखा जा रहा है।
वहीं, इसके कुछ देर बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, "भारत में चुनावों का मतलब हमेशा से ही रुझानों और नतीजों की समझदारी भरी और सही व्याख्या के लिए प्रणय रॉय रहे हैं। इसीलिए आज मेरे ऑफिस की स्क्रीन पर सिर्फ @DeKoderAI देखा जा रहा है, ताकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आ रहे राजनीतिक भूचाल को देखा जा सके। इन नतीजों के झटके दूर-दूर तक और लंबे समय तक महसूस किए जाएंगे, शायद 2029 तक।"