Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karnataka Assembly Election: कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव, 13 मई को आएंगे नतीजे। पढ़ें जरूरी बातें

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Wed, 29 Mar 2023 12:16 PM (IST)

    देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान किया। प्रदेश की सभी 224 सीटों पर एक ही चरण में 10 मई को वोट ...और पढ़ें

    Karnataka Assembly Election: कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव
    Karnataka Assembly Election: कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का बिगुल आज बज गया है। चुनाव आयोग ने प्रदेश की सभी 224 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। चुनाव आयोग ने प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में विधानसभा चुनाव कराने का एलान किया है। चुनाव से जुड़ी बड़ी बातें।

    • कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 10 मई को होगी। नतीजे 13 मई को आएंगे।
    • कर्नाटक में कुल मतदाताओं की संख्या 5,21,73,579 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग 2.6 करोड़ है।
    • 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी।
    • प्रदेश में लगभग 9.17 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।
    • वोटिंग के लिए प्रदेशभर में कुल 58,282 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 20,868 पोलिंग बूथ शहरी इलाकों में हैं। 29 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग की जाएगी।
    • राजीव कुमार ने बताया कि करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी।
    • 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।
    • कर्नाटक में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 80, जेडीएस ने 37 और भाजपा ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अन्य के खाते में तीन सीटें गई थीं।
    • प्रदेश में 80+ मतदाताओं की संख्या 12.15 लाख और 100+ मतदाताओं की संख्या 16,976 है।
    • चुनाव आयोग ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दल के दर्जे की समीक्षा कर रहा है।