Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karnataka Election: बेल्लारी में वोटिंग के दौरान बवाल; आपस में भिड़े BJP-कांग्रेस के कार्यकर्ता; एक शख्स घायल

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 10 May 2023 12:29 PM (GMT+05:30)

    Karnataka Election 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच कर्नाटक के बेल्लारी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और बीजेपी कार्यक ...और पढ़ें

    Karnataka Election: बेल्लारी में वोटिंग के दौरान बवाल; भिड़ गए कांग्रेस-BJP कार्यकर्ता (फोटो एएनआइ)
    Karnataka Election: बेल्लारी में वोटिंग के दौरान बवाल; भिड़ गए कांग्रेस-BJP कार्यकर्ता (फोटो एएनआइ)

    हुबली (कर्नाटक), एजेंसी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच कर्नाटक के बेल्लारी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसमें एक कांग्रेस नेता घायल हो गए हैं। बेल्लारी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी।

    कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कांग्रेस नेता हुए घायल

    दरअसल, स्थानीय नेता पहले भाजपा के साथ थे, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को कर्नाटक के बेल्लारी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में मतदान चल रहा था। इसी दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है। इस झड़प में कांग्रेस नेता उमेश यादव घायल हो गए। वहीं, कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को खदेड़ा।

    BJP कार्यकर्ताओं और जनार्दन रेड्डी के समर्थकों के बीच हुई झड़प

    वहीं, एक अन्य घटना गंगावती केंद्रीय निर्वाचन क्षेत्र के बूथ संख्या 159 और 160 पर सामने आई। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की कर्नाटक राज्य प्रगति पक्ष पार्टी (केआरपीपी) के कार्यकर्ताओं से झड़प हुई। बता दें कि केआरपीपी गली जनार्दन रेड्डी द्वारा बनाई गई राजनीतिक पार्टी है। रेड्डी गंगावती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।