विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka Politics: 'विधानसभा चुनावों के लिए ATM बना कर्नाटक', BJP नेता बोले- ED नहीं CBI करे भ्रष्टाचार की जांच

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 17 Oct 2023 04:43 PM (IST)

आयकर विभाग (Income Tax) यानी आईटी को 13 अक्टूबर को बेंगलुरु में एक पूर्व पार्षद के आवास पर छापेमारी की ...और पढ़ें

डीवी सदानंद गौड़ा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों के खिलाफ प्रदर्शन किया।(फोटो सोर्स: जागरण)
डीवी सदानंद गौड़ा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों के खिलाफ प्रदर्शन किया।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. कुछ दिनों पहले ईडी ने बेंगलुरु में एक पूर्व पार्षद के आवास पर मारा था छापा
  2. "कर्नाटक पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए एक एटीएम की तरह: सदानंद गौड़ा
  3. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने सोमवार को कर्नाटक सहित कई राज्यों में मारे छापे

पीटीआई,बेंगलुरु। कर्नाटक भाजपा ने मंगलवार को बेंगलुरु में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को कथित भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

बता दें कि आयकर विभाग (Income Tax) ने 13 अक्टूबर को बेंगलुरु में एक पूर्व पार्षद के आवास पर छापेमारी की और 42 करोड़ रुपये की राशि बरामद की। ये रुपये 23 डिब्बों में छिपाकर रखे गए थे।

चुनावी राज्यों में पैसे भेज रही कांग्रेस:  डीवी सदानंद गौड़ा

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में हुए आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी नेताओं का नेतृत्व करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने आरोप लगाया, "हम देख रहे हैं कि कांग्रेस लूटने, धन इकट्ठा करने और इसे अन्य चुनावी राज्यों में भेजने के एक ही एजेंडे के साथ काम कर रही है।" .

आईटी नहीं, घोटालों की सीबीआई करे जांच: पूर्व सीएम

पार्टी नेताओं ने कांग्रेस सरकार, सिद्धारमैया, शिवकुमार और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ नारे लगाए।  पत्रकारों से बात करते हुए सदानंद गौड़ा ने आरोप लगाया कि 'कर्नाटक में जो लूट हो रही है, वह देश में कहीं नहीं हुई।

उन्होंने आगे कहा,"कर्नाटक पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए एक एटीएम की तरह है। आईटी द्वारा जांच पर्याप्त नहीं होगी। लूट के पीछे जो लोग हैं उन्हें बेनकाब करने के लिए सीबीआई जांच का आदेश दिया जाना चाहिए।"

बताते चलें कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने सोमवार को कहा कि आयकर विभाग ने कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में सरकारी ठेकेदारों और रियल एस्टेट डेवलपर्स पर छापे के बाद 94 करोड़ रुपये नकद के साथ-साथ आठ करोड़ रुपये के सोने, हीरे के आभूषण और 30 लग्जरी घड़ियां जब्त की हैं। 

यह भी पढ़ें: Bengaluru: पूर्व पार्षद के फ्लैट से मिले 42 करोड़ रुपये, 23 डिब्बों में किया गया था पैक; IT की रेड में खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।