केरलम के मुख्यमंत्री के सचिव बने रतन यू केलकर, कार्यभार संभालते ही विपक्ष हुआ हमलावर
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रतन यू केलकर ने केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन के सचिव का पदभार संभाला है, जिससे भाजपा और माकपा ने कांग्रेस पर अवसरवादी राजनीति ...और पढ़ें
-1779659321712_m.webp)
केरल सीएम सचिव केलकर ने संभाला कार्यभा (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)
HighLights
रतन यू केलकर ने केरल सीएम सचिव का पद संभाला।
भाजपा, माकपा ने कांग्रेस पर अवसरवादी राजनीति का आरोप लगाया।
के.सी. वेणुगोपाल के बयान पर माकपा ने दोहरा मापदंड बताया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रतन यू केलकर ने रविवार को केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन के सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इसके साथ ही भाजपा, माकपा, भाकपा की ओर से नए सिरे से हमले शुरू हो गए हैं।
भाजपा ने इस घटनाक्रम को कांग्रेस पार्टी की अवसरवादी राजनीति का हिस्सा बताते हुए राहुल गांधी से तत्काल प्रतिक्रिया मांगी है, जबकि माकपा ने कहा कि आने वाले दिनों में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने केलकर के कार्यभार संभालने की तस्वीरें जारी कीं, सरकार द्वारा पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) का तबादला करके उन्हें मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त करने के एक दिन बाद यह जानकारी सामने आई।
मीडिया में यह भी खबरें आईं कि मुख्यमंत्री सतीशन ने अधिकारी को रविवार होने के बावजूद तुरंत कार्यभार संभालने का निर्देश दिया। लगातार जारी विवाद के बीच, एआइसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सीएमओ में एक महत्वपूर्ण पद पर अधिकारी की नियुक्ति को लेकर पूछे गए सवालों का सीधा जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि मामला प्रशासनिक प्रकृति का है और ऐसे निर्णय लेना सरकार का अधिकार है।
वेणुगोपाल ने कहा, “ऐसे मामलों पर मेरी कोई राय नहीं है। सत्ता में बैठे लोगों को फैसला करने दीजिए।” इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए माकपा के प्रदेश सचिव एम.वी. गोविंदन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भाजपा शासित राज्यों में इसी तरह की नियुक्तियों की पहले की गई आलोचना के विपरीत रुख अपना रही है।
गोविंदन ने आरोप लगाया, “जब बंगाल में एक ऐसे अधिकारी को महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया था, तब राहुल गांधी ने इसकी कड़ी आलोचना की थी। लेकिन जब केरलम में ऐसा ही कदम उठाया जाता है, तो के.सी. वेणुगोपाल कहते हैं कि यह सत्ता में बैठे लोगों की जिम्मेदारी है। यह स्पष्ट रूप से दोहरा मापदंड है।” (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)