Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024 Result: आइएनडीआइए सरकार बनाएगी या नहीं? राहुल गांधी ने दिया सीधा जवाब

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:22 PM (IST)

    Lok Sabha Election Result 2024 चुनाव नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये चुनाव कांग्रेस और आई.एन.डी.आई. गठबंधन ने सिर्फ एक र ...और पढ़ें

    चुनाव नतीजे सामने आने के बाद राहुल गांधी ने कहा ये जनता की जीत है।(फोटो सोर्स: जागरण)
    चुनाव नतीजे सामने आने के बाद राहुल गांधी ने कहा ये जनता की जीत है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024 Result। लोकसभा चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी मौजूद थे। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज चुनाव के जो रिजल्ट आए हैं वो जनता का रिजल्ट है। ये जनता की जीत है। ये लड़ाई मोदी बनाम जनता है।

    ये लोकतंत्र की जीत है: खरगे 

    खरगे ने आगे कहा कि 18वीं लोकसभा चुनाव में हम विनम्रता से रिजल्ट स्वीकार करते हैं। यह स्पष्ट हो चुका है कि ये मैंडेट पीएम मोदी के खिलाफ है। ये मोदी जी की नैतिक हार है। हमारे खाते फ्रीज किए गए। सरकारी एजेंसियों ने कदम-कदम पर बाधाएं डाली। ये लोकतंत्र की जीत है।

    ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी: राहुल गांधी 

    संवाददाताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये चुनाव कांग्रेस और आई.एन.डी.आई. गठबंधन ने सिर्फ एक राजनीतिक दल के लिए नहीं लड़ी। विपक्ष ने सरकार एजेंसियों के खिलाफ भी चुनाव लड़ी। इन संस्थानों को मोदी सरकार ने डराया और धमकाया है। ये चुनाव ईडी, सीबीआई के खिलाफ था। ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी। 

    राहुल गांधी ने आगे कहा, "जब इन लोगों ने (मोदी सरकार) ने हमारे बैंक खाते फ्रीज किए। विपक्षी नेताओं को जेल में डाला तो मुझे भरोसा था कि हमारे देश की जनता संविधान बचाने के लिए वोट करेगी। हमने आई.एन.डी.आई. गठबंधन की इज्जत की। देश को हमने नया विजन दे दिया है।"

    सरकार गठन को लेकर क्या बोले राहुल गांधी? 

    संवाददाता सम्मेलन ने जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आई.एन.डी.आई. गठबंधन सरकार बनाने के लिए क्या सोच रही है? इसपर राहुल गांधी ने कहा,"हम अपने आई.एन.डी.आई. गठबंधन के नेताओं से बातचीत करने के बाद इस मुद्दे पर फैसला लेंगे।"

    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन पर राहुल गांधी ने कहा कि ये मेरी बहन की मेहनत की जीत है, जो इस प्रेस कॉन्फेंस में हमारे पीछे छुपी हुई है।

    खबरें और भी