विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: रायबरेली और अमेठी से राहुल-प्रियंका चुनाव लड़ेंगे या नहीं? कांग्रेस का आया जवाब

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 01 May 2024 02:57 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2024 03:07 PM (IST)

लोकसभा चुनाव के बीच अटकलें लगाई जा रही थी कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ...और पढ़ें

अमेठी और रायबरेली से चुनाव कौन लड़ेगा, राजीव शुक्ला ने जवाब दिया।(फोटो सोर्स: जागरण)
अमेठी और रायबरेली से चुनाव कौन लड़ेगा, राजीव शुक्ला ने जवाब दिया।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेंगी।
  2. रायबरेली से सोनिया गांधी ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया।
  3. अगले 24-30 घंटों में कांग्रेस अध्यक्ष उम्मीदवारों को अंतिम रूप देंगे: जयराम रमेश

एएनआई, नई दिल्ली। Amethi Raebareli Lok Sabha Seat। लोकसभा चुनाव 2024 में रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर अबतक कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। अटकलें लगाई जा रही थी कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन फिर खबर सामने आई की प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। बताया गया कि गांधी परिवार ने यह फैसला किया है।

केंद्रीय चुनाव समिति करेगी करेगी फैसला: राजीव शुक्ला

इसी बीच कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला से सवाल पूछा कि जनता की मांग है कि अमेठी-रायबरेली से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव लड़ें। इसपर उन्होंने कहा कि यह फैसला कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति करेगी।

वहीं, कांग्रेस नेता जयहराम रमेश ने कहा, कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने पार्टी अध्यक्ष को अमेठी और रायबरेली सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने का अधिकार दिया है। अगले 24-30 घंटों में कांग्रेस अध्यक्ष उम्मीदवारों को अंतिम रूप देंगे और उनका फैसला होगा।"

रायबरेली से सोनिया गांधी ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया

बता दें कि साल 2019 में अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था। स्मृति ईरानी इस बार भी अमेठी से चुनाव लड़ रहीं हैं। वहीं, सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनाव न लड़ने का फैसला कर लिया है।

अमेठी सीट का प्रतिनिधित्व 2004 से राहुल गांधी ने किया है और वह 2019 तक लगातार तीन बार इस निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य बने रहे, जब वह भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए थे। राहुल गांधी वर्तमान में केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां से उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में और इस बार भी चुनाव लड़ा था।

कांग्रेस ने सपा के साथ यूपी में किया गठबंधन 

सात चरण के आम चुनाव के पांचवें दौर में 20 मई को अमेठी और रायबरेली निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। राहुल गांधी पहले कह चुके हैं कि उन्हें अपनी पार्टी से जो भी आदेश मिलेगा उसका पालन करेंगे। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में सपा के साथ गठबंधन किया है और राज्य की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में हो रहे हैं। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पीटीआई एएसके

यह भी पढ़ें: 12 साल बाद कन्नौज सीट से चुनाव में अखिलेश यादव, भाजपा को विकास तो सपा को PDA पर भरोसा; इत्रनगरी में किसकी फैलेगी खुशबू?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।