Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election Result 2024: मतगणना से पहले भाजपा की हाई लेवल मीटिंग, नड्डा-शाह की मुलाकात में क्या हुआ?

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 03 Jun 2024 03:02 PM (IST)

    Lok Sabha Election Result 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के आवास पर हाइलेवल मीटिंग हुई है। पार्टी नेताओं की बैठक में चुना ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election Result 2024 भाजपा की अहम बैठक हुई।
    Lok Sabha Election Result 2024 भाजपा की अहम बैठक हुई।

    एजेंसी, नई दिल्ली। Lok Sabha Election Result 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के आवास पर हाइलेवल मीटिंग हुई है। पार्टी नेताओं की बैठक में चुनावी नतीजों को लेकर अहम रणनीति बनाई गई है।

    वोटों पर गिनती पर बनी रणनीति

    भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि कल जब मतगणना होगी, सभी बूथों पर मतगणना एजेंट अवश्य आएंगे। अगर कहीं भी मतगणना को लेकर कोई संदेह होगा, तो पार्टी पदाधिकारी विशेष ध्यान दें।

    मतगणना के लिए पार्टी की तैयारी पर भी चर्चा

    तावड़े ने कहा कि आगामी मतगणना के लिए पार्टी की तैयारी पर भी चर्चा हुई है। अभी तक जश्न मनाने को लेकर  कुछ तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब वास्तविक परिणाम आने शुरू होंगे तब हम इस बारे में सोचेंगे।