विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बस इंतजार कीजिए और देखिए...', सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की खास अपील; I.N.D.I.A को लेकर कह दी यह बड़ी बात

Published: Mon, 03 Jun 2024 09:00 PM (IST)

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के एक दिन पहले भी कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एग्जिट ...और पढ़ें

सोनिया गांधी को उम्मीद एग्जिट पोल के उलट आएंगे चुनाव नतीजे। फाइल फोटो।
सोनिया गांधी को उम्मीद एग्जिट पोल के उलट आएंगे चुनाव नतीजे। फाइल फोटो।

HighLights

  1. सोनिया गांधी को उम्मीद एग्जिट पोल के उलट आएंगे चुनाव नतीजे।
  2. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ने भी खारिज किए तमाम एग्जिट पोल के अनुमान

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के एक दिन पहले भी कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्षी आईएनडीआईए गठबंधन के लिए बेहतर चुनावी संभावनाओं का दावा किया।

एग्जिट पोल के अनुमानों को किया खारिज

एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम इसके बिल्कुल विपरीत रहेंगे। विपक्षी आईनडीआईए गठबंधन ने तमाम चैनलों-सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा को भारी बहुमत मिलने के अनुमानों को शनिवार को ही खारिज कर 295 सीटों पर जीत के साथ विपक्षी गठबंधन की सरकार बनने का जवाबी दावा किया था।

एग्जिट पोल पर सोनिया गांधी ने क्या कहा?

द्रमुक के पुरोधा रहे तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम करुणानिधि की सौंवी जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम में उनकी स्मृतियों को नमन करने पहुंची सोनिया गांधी ने एग्जिट पोल के बारे में पूछे जाने पर इसके आंकड़ों को खारिज किया।

लोकसभा चुनाव के असल परिणाम एग्जिट पोल के अनुमान से बिल्कुल विपरीत होंगे, हमें प्रतीक्षा करनी होगी। बस इंतजार कीजिए और देखिए।- सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को बताया था फैंटेसी

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी रविवार को पार्टी के सभी लोकसभा उम्मीदवारों, प्रदेश अध्यक्षों, विधायक दलों के नेताओं और प्रभारियों के साथ हुई बैठक के बाद एग्जिट पोल को फैंटेसी बताते हुए इसे मोदी मीडिया पोल करार दिया था। साथ ही 295 सीटों के साथ आईएनडीआईए के चुनावी जीत हासिल करने का दावा किया था।

यह भी पढ़ेंः

Lok Sabha Result 2024: गोवा में मुकाबला दिलचस्प…, इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनावों के नतीजों का बेसब्री से इंतजार... लेकिन इस मुद्दे ने गरमा दिया पूरा माहौल; 1957 से जुड़ा है कनेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।