Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maharashtra Election: 'EVM के होते चुनाव निष्पक्ष नहीं हो सकता...', महाराष्ट्र में बुरी हार के बाद कांग्रेस का आया बयान

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 02:17 PM (IST)

    Maharashtra Election 2024 MVA की बुरी हार के बाद एक बार फिर ईवीएम का मुद्दा उठ गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ईवीएम में गड़बड़ी है और इसके रहते ...और पढ़ें

    Maharashtra Election 2024 कांग्रेस ने ईवीएम पर उठाए सवाल।
    Maharashtra Election 2024 कांग्रेस ने ईवीएम पर उठाए सवाल।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Maharashtra Election 2024 महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी (MVA) की बुरी हार के बाद एक बार फिर ईवीएम का मुद्दा उठ गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ईवीएम में गड़बड़ी है और इसके रहते हुए चुनाव सही तरीके से लड़ा नहीं जा सकता है। 

    ईवीएम पर उठाए सवाल

    दरअसल, कांग्रेस नेता उदित राज ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक ईवीएम है चुनाव निष्पक्ष नहीं हो सकता है और महाराष्ट्र का चुनावी रुझान स्पष्ट रूप से संकेत देता है EVM की जीत है। कांग्रेस पहले भी हार के बाद ईवीएम पर सवाल उठाती रही है।